sugam bhugol class 8 chapter 2:सुगम भुगोल कक्षा 8

Table of Contents

sugam bhugol class 8 chapter 2

 

दोस्तो स्वागत है rk knowledge ब्लॉग में इस पोस्ट में sugam bhugol chapter 2 का पूरा solution देखेंगे अगर इस पोस्ट में कोई प्रॉब्लम हो तो हमे comment करके जरूर बताएं हम अपडेट कर देंगे

sugam bhugol class 8 chapter 2

sugam bhugol class 8 chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. भूमि के कोई तीन उपयोग लिखें।

उत्तर:-भूमि के तीन उपयोग है:-
i. आवासीय में, ii. कृषि में, iii. परिवहन में

2. भूमि उपयोग में अंतर के कारणों का उल्लेख करें।

उत्तर:-भूमि के उपयोग में अंतर प्रकृति कारकों तथा मानवीय कारको में भिन्नतायो के कारण मिलती है

3. भूमि के चार रूपों को लिखें।

उत्तरः-पहाड़ी भूमि, पठारी भूमि, मैदानी भूमि, तथा दलदली भूमि

4. भूमध्यसागरीय क्षेत्र में किसकी खेती की जाती है?

उत्तरः- भूमध्य सागरीय क्षेत्र में रसदार फलों की खेती की जाती है

5. पंजाब में किस फसल की खेती ज्यादा होती है?

उत्तरः-पंजाब में गेहूं की खेती ज्यादा होती है

6. भूमि के दो वर्ग कौन-कौन हैं?

उत्तर:- (i) निजी भूमि (ii) सामुदायिक भूमि

7. भूमि उपयोग से आप क्या समझते हैं?

उत्तरः-विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति के लिए भूमि का उपयोग भूमि उपयोग कहलाता है

8. परती भूमि कितने प्रकार की होती है?

उत्तर:- परती भूमि दो प्रकार की होती है

9. भूमि उपयोग प्रारूप क्या होता है?

उत्तर:-भू-उपयोग प्रारूप किसी क्षेत्र का मानव द्वारा उपयोग को इंगित करता या भूमि उपयोग प्रारूप भूमि के व्यवहारिक पक्ष को बतलाता है जिसमें आंकड़े शामिल होते हैं

10. भूमि निम्नीकरण के दो कारण लिखें।

उत्तर:- (i) रासायनिक उर्वरकों का अधिक उपयोग (ii) अधिक सिंचाई से लवणता एवं क्षारीयता में वृद्धि

11. मृदा के दो उपयोग क्या हैं?

उत्तर:- (i) पेड़ पौधों को उगाने और खेती करने में (ii)कुटीर एवं लघु उद्योगों में

12. मृदा के स्तरों का उल्लेख करें।

उत्तर:-मृदा के सबसे ऊपरी स्तर मे ह्यूमस पाया जाता है। इसके नीचे अधोमृदा स्तर में बालू एवं क्ले होता है। इसके निचले स्तर में ऋतुक्षरीत चटनों के कण तथा सबसे नीचे में मूल चट्टान उपस्थित रहता है

13. मृदा निर्माण में सहायक कारकों का उल्लेख करें।

उत्तर:-मृदा निर्माण में कई कारक प्रभावित करते हैं जैसे:- मूल चट्टान, जलवायु, वनस्पति, स्थलरूप, जैविक पदार्थ, क्षेत्र की ऊंचाई, ढाल एवं समय।

14. ह्यूमस क्या है?

उत्तर:- ह्यूमस पेड़ पौधों एवं जीवो के सड़े गले अवशेष है 15. लैटेराइट मृदा का निर्माण किस प्रक्रिया से होता है? उत्तरः-निक्षालन प्रक्रिया से

sugam bhugol class 8 chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. मृदा संरक्षण क्यों जरूरी है? मृदा संरक्षण हेतु पाँच उपयुक्त उपायों को लिखें।

उत्तर:-मृदा एक बहुत ही महत्वपूर्ण संसाधन है जो विभिन्न प्रकार से जीव जंतुओं का पालन पोषण करती है। इसमें पेड़ पौधों का विकास होता है इसलिए मृदा संरक्षण जरूरी है मृदा संरक्षण हेतु पांच उपयुक्त उपाय इस प्रकार है:-
i. जैविक खाद का उपयोग बढ़ाना
ii. सघन वृक्षारोपण करना
iii. अति चारण को नियंत्रित करना
iv. खेतों में जल निकास की व्यवस्था
v. ढलान कृषि को प्रोत्साहित करना

2. सतही एवं अवनलिका अपरदन क्या है?

उत्तर:-चौरस विस्तृत क्षेत्रों में मृदा का अपरदन सतही अपरदन तथा उबड़ खाबड़ क्षेत्रों में मृदा का अपरदन अवनालिका अपरदन कहलाता है

3. मृदा को परिभाषित कर उसके स्तरों को रेखाचित्र से स्पष्ट करें।

उत्तर:- मृदा भूमि कि वह ऊपरी परत है जिसमें मोटे, मध्यम और बारीक कार्बनिक तथा अकार्बनिक मिश्रित कण होते हैं या मृदा भूपृष्ठ पर मिलने वाले असंगठित पदार्थों की वह ऊपरी परत है जो मूल चट्टानों अथवा वनस्पति के योग से बनती है या पृथ्वी की सबसे ऊपरी सतह की उथली परतों को मृदा करते हैं।
sugam bhugol class 8

4. स्वामित्व के आधार पर भूमि का वर्गीकरण प्रस्तुत करें।

उत्तरः-स्वामित्व के आधार पर भूमि के दो वर्ग इस प्रकार है:-
(i) निजी भूमिः वैसा भूर्मि जिस पर किसी खास व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह का अधिकार हो निजी भूमि कहलाता है जैसे: खेत, मकान, अपार्टमेंट
(ii) सामुदायिक भूमिः- वैसा भूमि जिस पर समुदाय के सभी लोगों का अधिकार हो सामुदायिक भूमि कहलाता है जैसे:-पार्क, सड़क, धर्मस्थल, जंगल, बाजार इत्यादि

5. भूमि उपयोग क्या है?

उत्तर:-भूमि का उपयोग विभिन्न कार्यों में किया जाता है, जैसे- कृषि, वानिकी, खनन, कारखाने लगाना आदि, इसे ही भूमि उपयोग कहते हैं।

6. मृदा की उत्पत्ति को समझाएँ।

उत्तरः-पृथ्वी की सबसे ऊपरी चट्टानों के खनिज पदार्थ पृथ्वी पर उपस्थित होते हैं। इनका ऑक्सीकरण अनेक प्रकार के सूक्ष्मजीवियों द्वारा किया जाता है। इन खनिज पदार्थों के ऑक्सीकरण द्वारा ही मृदा का निर्माण होता है ।

7. भूमि महत्त्वपूर्ण संसाधन है। कैसे?

उत्तर:-चुकी मानव तथा अन्य जीव जंतु भूमि पर निवास करते हैं इसी भूमि पर जंगल उगते हैं, मकान बनाए जाते हैं, खनन कार्य किए जाते हैं, कल कारखाने लगाए जाते हैं, सड़क, रेल मार्ग, हवाई अड्डा, इत्यादि बनाए जाते हैं। मानव भोजन प्राप्ति के लिए खेती भी इसी भूमि पर करता है इस प्रकार भूमि महत्वपूर्ण संसाधन है

sugam bhugol class 8 chapter 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. भूमि उपयोग के वर्गों का विस्तृत विवरण दें।

उत्तर:-भूमि उपयोग के वर्ग निम्नलिखित है:-
i. वन के अंतर्गत भूमि
ii. शुद्ध बोई गई भूमि
iii. खेती के लिए अनुपलब्ध भूमि
(a) बंजर एवं व्यर्थ भूमि
(b) गैर कृषि कार्यों (धर्मस्थलों, सड़क, मकान, कारखानों) में लगी भूमि
iv. परती भूमि
(a) वर्तमान परती भूमि (ऐसी भूमि पर पिछले 1 वर्ष या उससे कम समय से खेती नहीं की गई होती है
( b) अन्य परती भूमि (ऐसी भूमि पर पिछले 1 से 5 वर्ष तक खेती नहीं की गई होती है।
v. अन्य कृषि अयोग्य भूमि
(a) बाग बगीचों की भूमि
(b) स्थाई चरागाह की भूमि
(c) कृषियोग्य बंजर भूमि (ऐसी भूमि पर पिछले 5 वर्षों से अधिक समय से खेती नहीं की गई होती है।

2. भूमि निम्नीकरण एवं संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत्, करें।

उत्तर:-भूमि के मौलिक (स्वाभाविक) गुणों में में गिरावट का आना भूमि निम्नीकरण कहलाता है ये कई कारणों से होता है जैसे:- खनन, आति पशुचारण, औद्योगिक अपशिष्ट, जलाक्रांतता इन कारणों से विश्व में मरुस्थलीकरण, भूस्खलन, भूमि अनुवर्ता जैसी समस्याएं बढ़ रही है इसलिए भूमि संरक्षण करना जरूरी है इसके लिए कुछ उपाय इस प्रकार है:- (i) वन रोपण करना (ii) चारागाहों का उचित प्रबंधन (iii) अति पशु चारण पर रोक लगाना (iv) औद्योगिक जल का परिष्करण के पश्चात विसर्जन (v) उबर खबर भूमि को समतल बनाना (vi) जैविक खाद का उपयोग बढ़ाना

3. भारत में पाई जानेवाली मृदा का विवरण दें।

उत्तर:-भारत में जलोढ़ मृदा उत्तर के मैदानी क्षेत्रों की नदी घाटियों तथा तटीय क्षेत्रों में मिलती है। नवीन जलोढ़ मृदा को खादर तथा पुरानी जलोढ़ मृदा को बांगर कहा जाता है। काली मृदा दक्कन के पठारी क्षेत्रों में मिलती है। लाल मृदा पठारी क्षेत्रों के दक्षिणी एवं पूर्वी भागों में पाई जाती है। लैटेराइट मृदा पूर्वी और पश्चिमी घाट के क्षेत्रों में पाई जाती है। पर्वतीय मृदा पर्वतीय क्षेत्र में तथा मरुस्थलीय मृदा राजस्थान और इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में अधिक मिलती हैं। लाल मृदा सबसे अधिक तमिलनाडु तथा लैटेराइट मृदा केरल में सबसे अधिक पाई जाती है।

4. मृदा अपरदन के कारणों का उल्लेख कर इसके संरक्षण हेतु सुझाव लिखें।

उत्तर:-मृदा अपरदन के कई कारण है जैसे अति पशु चारण, वन कटाव, बाढ़ एवं तीव्र पवन का असर अचानक तेज वर्षा इत्यादि। मृदा अपरदन की गति को अस्थल रूप, भूमि की ढाल जलवायु, वनस्पति विस्तार एवं मानवीय गतिविधियां भी मुख्य कारक नियंत्रित करते इसके संरक्षण के लिए कुछ प्रभावी उपाय इस प्रकार है-
(i) पर्वतीय ढालो पर वृक्ष लगाना
(ii) जैविक खाद का उपयोग बढ़ाना
(iii) फसल चक्र विधि को अपनाना
(iv) शुष्क एवं तटीय क्षेत्रों में वृक्षों को कतार में लगाना
(v) बांध बनाना

5. मृदा क्या है? मृदा उत्पत्ति का विस्तारपूर्वक वर्णन करें।

उत्तर:-मृदा भूपृष्ठ पर मिलने वाले असंगठित पदार्थों की ऊपरी परत हैं मृदा निर्माण की प्रक्रिया में मौलिक चट्टान टूटकर महीन होती जाती है जो कालांतर में भौतिक जैविक एवं रासायनिक ऋतुक्षरण से मृदा बन जाता है। ग्रेनाइट चट्टानी क्षेत्रों में मोंटे कणों वार्ली बालू प्रधान मृदा तथा बेसाल्ट चट्टान क्षेत्रों में महीन कणोंवाली काली मृदा का निर्माण होता है। तापमान, नमी और पवन जैसे जलवायवी कारकों से मृदा निर्माण में अंतर आता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top