sugam bhugol class 8 chapter 7 question answer

Table of Contents

sugam bhugol class 8 chapter 7 question answer

दोस्तो स्वागत है rk knowledge ब्लॉग में इस पोस्ट में sugam bhugol class 8 chapter 7 question answer का पूरा solution देखेंगे अगर इस पोस्ट में कोई प्रॉब्लम हो तो हमे comment करके जरूर बताएं हम अपडेट कर देंगे

sugam bhugol class 8 chapter 7 question answer

sugam bhugol class 8 chapter 7 question answer:अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. जनसंख्या संरचना में शामिल पक्षों का उल्लेख करें।

उत्तर:-जनसंख्या संरचना में स्त्री, पुरुष, बच्चे, काम करनेवाले तथा काम नहीं करनेवाले लोग शामिल होते हैं।

2. लिंगानुपात से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:-लिंगानुपात का अर्थ है प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या

3. निर्भर करनेवाली जनसंख्या किसे कहा जाता है?

उत्तर:-65 वर्ष से अधिक उम्र के जनसंख्या वर्ग निर्भर करनेवाली जनसंख्या कहा जाता।

4. जनसंख्या पिरामिड क्या है?

उत्तर:-एक ऐसा ग्राफ है जो विभिन्न आयु वर्ग में पुरुष एवं महिला जनसंख्या को दिखाया जाता है।

5. जन्म दर किसे कहा जाता है?

उत्तर:-जन्म दर एक साल के दौरान प्रति 1,000 व्यक्तियों पर जीवित बच्चों की संख्या है।

6. उत्प्रवास क्या है?

उत्तर:- जब कोई व्यक्ति / व्यक्तियों का समूह अपना मूल देश छोड़कर दूसरे देश में चला जाता है तो उसे उत्प्रवास कहा जाता है।

7. जनसंख्या वृद्धि/परिवर्तन को प्रभावित करनेवाले कारकों का उल्लेख करें।

उत्तर:- जनसंख्या वृद्धि/परिवर्तन को प्रभावित करनेवाले कारक- प्रजनन दर, मृत्यु दर, आप्रवास, और उत्प्रवास

sugam bhugol class 8 chapter 7 question answer:लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. जन्म दर और मृत्यु दर में अंतर करें।

उत्तर – जन्म दर और मृत्यु दर में अन्तर-
जन्म दर
i. प्रति हजार बच्चों पर एक वर्ष में जीवित बच्चों की संख्या जन्म दर है।
ii. जन्मदर से जनसंख्या बढ़ती है।
iii. जन्मदर को नियंत्रित कर सकते हैं।
मृत्यु दर
i. प्रति हजार व्यक्तियों पर एक वर्ष में मृत होने वाले व्यक्तियों की संख्या मृत्युदर है।
ii. मृत्युदर से जनसंख्या घटती है।
iii. मृत्युदर को भी नियंत्रित करने के उपाय चल रहे हैं।

2. जनसंख्या वृद्धि के कारणों को लिखें।

उत्तरः-चिकित्सा सेवाओं में वृद्धि, मृत्यु दर में गिरावट, कम आयु में विवाह, निम्न साक्षरता, व्यक्तियों का अप्रवासन, परिवार नियोजन का अभाव और गरीबी आदि कारण हैं जनसंख्या वृद्धि के

3. जनसंख्या एक महत्त्वपूर्ण संसाधन है। कैसे?

उत्तर:- किसी भी देश का आर्थिक एवं सामाजिक विकास इस देश की कुल जनसंख्या और जनसंख्या की गुणवत्ता पर निर्भर होता है। यदि किसी देश की जनसंख्या पर्याप्त होगी, तो उस देश के जनसंख्या की गुणवत्ता उच्च स्तर की होगी। ऐसे देश का आर्थिक एवं सामाजिक विकास तीव्र गति से होता है। इस प्रकार जनसंख्या एक महत्त्वपूर्ण संसाधन है।

4. मानव एक महत्त्वपूर्ण संसाधन है। क्यों?

उत्तर:-मानव संसाधन इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ज्ञान, कौशल तथा प्रौद्योगिकी से लोग और अधिक संसाधन बनाने के लिए प्रकृति का सबसे अच्छा उपयोग कर सकते हैं।

5. मैदानी भागों में अधिक जनघनत्व पाया जाता है। क्यों?

उत्तर:-मैदानी क्षेत्रों में पर्वतों एवं पठारों की अपेक्षा अधिक आबादी मिलती है, क्योंकि यहाँ कृषि, उद्योग एवं परिवहन के साधन तथा अन्य सुविधाएँ आसानी से उपलब्ध होती हैं।

sugam bhugol class 8 chapter 7 question answer:दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. जनसंख्या संरचना का विस्तृत विवरण दें।

उत्तर:-किसी देश की कुल जनसंख्या में स्त्री, पुरुष, बच्चे, युवा, प्रौढ़ काम करनेवाले तथा काम नहीं करनेवाले लोग शामिल होते हैं। इनकी आयु संरचना, लिंगानुपात, कार्यकारी एवं निर्भर जनसंख्या, साक्षरता दर इत्यादि विशेषताओं को सम्मिलित रूप से जनसंख्या संरचना कहा जाता है। ये गुण देश के आर्थिक विकास एवं रूप को प्रभावित करते हैं। उदाहरण के लिए, बांग्लादेश एवं जापान अतिसघन बसे देश हैं, परंतु जनसंख्या संरचना के गुणों में अंतर के कारण जापान आर्थिक रूप से अधिक विकसित देश है। जनसंख्या संरचना का अध्ययन उसकी गुणवत्ता को जानने में मदद करता है।

2. जनसंख्या परिवर्तन की व्याख्या भारत के उदाहरण के साथ करें

उत्तर:-2013 में मानव की जनसंख्या विश्व में लगभग 7.2 अरब हो चुकी थी । जनसंख्या का यह आकार एक लंबी अवधि के दौरान हुआ है। जनसंख्या के आकार में यह वृद्धि / परिवर्तन जन्म दर, मृत्यु दर और प्रवास से प्रभावित है। उदाहरण, 2011 में भारत की कुल जनसंख्या 121 करोड़ से अधिक था। भारत की जनसंख्या वर्ष 1901-21 के दौरान काफी धीमी गति से बढ़ी, क्योंकि इस दौरान देश में महामारी (मलेरिया, हैजा, प्लेग इत्यादि) तथा चिकित्सीय सुविधाओं में कमी के कारण मृत्यु दर अधिक थी। वर्ष 1921-51 के दौरान चिकित्सीय सुविधाओं में सुधार के कारण जनसंख्या मध्यम गति से बढ़ी। वर्ष 1951-2011 के दौरान देश की जनसंख्या 3 गुनी से भी ज्यादा हो गई, क्योंकि मृत्यु दर पर लगभग नियंत्रण स्थापित किया जा चुका था, परंतु जन्म दर अभी भी अधिक है।

3. जनसंख्या वितरण को प्रभावित करनेवाले कारकों का वर्णन करें।

उत्तर:-जनसंख्या वितरण को प्रभावित करनेवाले कारकों में प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक कारक महत्त्वपूर्ण हैं।
a. प्राकृतिक कारक:-
(i) स्थलाकृति – मैदानी क्षेत्रों में पर्वतों एवं पठारों की अपेक्षा अधिक आबादी मिलती है, क्योंकि यहाँ कृषि, उद्योग एवं परिवहन के साधन तथा अन्य सुविधाएँ आसानी से उपलब्ध होती हैं।
(ii) जलवायु- – अत्यधिक गर्म एवं ठंडे स्थानों की तुलना में मध्यम गर्म और वर्षावाले स्थानों में जनसंख्या अधिक मिलती है।
(iii) मृदा-उपजाऊ मृदा वाले क्षेत्रों में तुलनात्मक रूप से अधिक जनसंख्या का संकेंद्रण होता है।
(iv) जल की उपलब्धता-जल ही जीवन है। अतः, जहाँ पीने योग्य जल उपलब्ध है वहाँ लोग बसना अधिक पसंद करते हैं।
(v) संसाधन – खनिज एवं ऊर्जा संसाधन के क्षेत्रों में अधिक लोग रहते हैं। विश्व के सभी खनन क्षेत्रों के निकट आबादी अधिक मिलती है।
b. सामाजिकः-सामाजिक दृष्टि से जहाँ आवास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हैं वहाँ घनी आबादी मिलती है, जैसे-पुणे, रुड़की, कोटा इत्यादि ।
c. आर्थिक:-आर्थिक दृष्टि से रोजगार उपलब्ध करानेवाले शहरों में अधिक जनसंख्या रहती है, जैसे- इत्यादि । टोकियो, न्यूयॉर्क, गुड़गाँव, मुंबई, बेंगलूरु
d. सांस्कृतिकः-सांस्कृतिक महत्त्व वाले स्थानों/क्षेत्रों में भी आकर्षण से घनी आबादी मिलती है, जैसे-गया, वाराणसी, जेरूसलम, वेटिकन सिटी इत्यादि ।

4. विश्व के जनसंख्या वितरण को स्पष्ट करें।

उत्तर:- विश्व में मानव की जनसंख्या (2013 में) लगभग 7.2 अरब थी । यह जनसंख्या सभी जगह एकसमान रूप से वितरित नहीं है। विश्व की लगभग 90% जनसंख्या मात्र 10% क्षेत्रफल पर रहती है। कुछ क्षेत्रों जैसे गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन, अमेरिका के औद्योगिक क्षेत्रों आदि में जनसंख्या का सघन बसाव है तो सहारा मरुस्थल, अमेजन क्षेत्र एवं अंटार्कटिका क्षेत्र जनशून्य हैं। विश्व की 3/4 जनसंख्या एशिया और अफ्रीका महादेश में है। यही नहीं, विश्व के 60% लोग मात्र 10 देशों में निवासित हैं। आबादी की दृष्टि से भारत का दुनिया में चीन के बाद दूसरा स्थान है। अनुमानतः, 2030 तक भारत की आबादी चीन से आगे निकल जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top