Sugam etihas class 8 Chapter 1-सुगम इतिहास क्लास 8

Table of Contents

Sugam etihas class 8 Chapter 1

दोस्तो इस पोस्ट में Sugam itihas class 8 Chapter 1 का पूरा solution देने वाले हैं
Sugam etihas class 8 Chapter 1

Sugam etihas class 8 Chapter 1-सुगम इतिहास क्लास 8

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

 

1. तिथि के द्वारा किन प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए जा सकते हैं?

उत्तर:-तिथियों के द्वारा कहां कब कैसे और क्यों जैसे प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए जा सकते हैं।

2. कोई दो घटनाओं के उदाहरण दें जिनकी तिथि निश्चित करना कठिन होता है?

उत्तर:- (i) कृषि का विकास (ii) औद्योगिक विकास

3. इतिहास के कालों को बताएँ। उत्तर:-इतिहास के अध्ययन को तीन भागों में बाँटा गया है-

उत्तर:-प्राचीनकाल, मध्यकाल और आधुनिक काल।

4. 15वीं सदी में कौन-कौन-से आंदोलन हुए थे?

उत्तर:-15 वीं सदी में पुनर्जागरण और धर्म सुधार जैसे आंदोलन हुए थे

5. पूँजीपतियों का उद्देश्य क्या था?

उत्तर:-पूंजीपतियों का उद्देश्य उत्पादन में बढ़ोतरी और उत्पादित वस्तुओं का भारी मात्रा में निर्यात करना था

6. किस कारण से उत्पादन में वृद्धि हुई?

उत्तर:-मशीनों के कारण उत्पादन में वृद्धि हुई

7. जेम्स मिल ने किस आधार पर भारतीय इतिहास का वर्गीकरण किया था?

उत्तर:-जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को धर्म के आधार पर वर्गीकरण किया था

8. जेम्स मिल ने इतिहास के तीनों कालों की क्या विशेषता बताई थी?

उत्तर जेम्स मिल ने बताया है कि प्राचीन काल में हिंदू तथा मध्य काल में मुस्लिम शासन करते थे इन कालो में भारत में अत्याचारी,सामाजिक भेदभाव, धार्मिक झगड़े, आदि इस काल की विशेषताएं थी तथा भारत में लोकतंत्र राष्ट्रवाद एकता स्वतंत्रता जैसे विशेषताएं ब्रिटिश काल की देन है। यह आधुनिक काल था

9. अँगरेजी सरकार की आर्थिक नीति की विशेषता क्या थी?

उत्तर:-अंग्रेजी सरकार की आर्थिक नीति के अनेक विशेषताएं थी जैसे:- भारत का आर्थिक शोषण, भारतीय घरेलू उद्योगों को नष्ट करना, भारत से धन का निष्कासन आदि

10. सरकारी दस्तावेज कहाँ सुरक्षित रखे जाते थे?

उत्तरः-सरकारी दस्तावेज को केंद्रीय तथा प्रांतीय प्रशासनिक केंद्रों के रिकॉर्ड रूम में इसके अलावा अभिलेखागार तथा संग्रहालय में इनको सुरक्षित रखा जाता था सरकारी दस्तावेजों को संग्रहालय और अभिलेखागार में सुरक्षित रखा जाता था

11. क्षेत्रीय सर्वेक्षण के द्वारा क्या तैयार किया जाता था?

उत्तरः-क्षेत्रीय सर्वेक्षण के द्वारा भारत का नक्शा तैयार किया जाता था

12. आधुनिक काल के नेताओं ने अपने विचारों को लोगों तक किस प्रकार पहुँचाया?

उत्तरः- आधुनिक काल के नेताओं ने अपने विचारों को प्रेस के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया

13. दो स्रोतों के नाम लिखें जिनसे आम आदमी की जानकारी मिलती है।

उत्तरः- गाथागीत, लोकगीत जैसे स्रोतों से आम आदमी की जानकारी मिलती है
ध्यान देने योग्य:
गाथागीत, किंवदंती, लोकगीत जैसे स्रोतों से ब्रिटिश काल में जनसाधारण, औरतों एवं जनजातियों के बारे में जानकारी मिलती है।

Sugam bhugol class 8 chapter 1:sugam bhugol class 8-sugam geography solution (rkknowledge.com)

लघु उत्तरीय प्रश्न

 

1. आरंभ में इतिहासकार तिथि का विशेष उल्लेख क्यों करते थे?

उत्तर :- कुछ घटनाएं मनुष्य के जीवन को अधिक प्रभावित करती है और उसके जीवन में बदलाव लाती है। इन बदलावों को समझने के लिए आरंभ में इतिहासकार तिथि का विशेष उल्लेख करते थे

2. इतिहास के तीन कालों की क्या विशेषताएँ हैं?

उत्तर:-इतिहास के तीन कालों की विशेषताएं इस प्रकार है-
1) प्राचीन कालः-कृषक, पशुपालक, संग्राहक, व्यापारी के रूप में मनुष्य का विकास; राज्य, नगर का विकास, बौद्ध-जैन धर्म, मौर्य तथा गुप्त वंश, हिंदू धर्म, सभ्यता का विकास आदि इस काल की विशेषताएं हैं
2) मध्यकालः-तुर्की, अफ़गानों, मुगलों का आगमन, इस्लाम धर्म का प्रचार; हिंदू धर्म, संस्कृति, साहित्य, कला आदि पर इस्लाम का प्रभाव, सिख, ईसाई आदि धर्म का विकास इस काल की विशेषताएं हैं
3) आधुनिक कालः-ब्रिटिश साम्राज्य का विस्तार, वैज्ञानिक • एवं एवं तकनीकी शिक्षा, आवागमन, संचार, राष्ट्रीयता, सरकार का विकास, भारत की आजादी, संविधान निर्माण आदि इस काल की विशेषताएं हैं

3. सरकारी दस्तावेजों को किस प्रकार सुरक्षित किया जाता है?

उत्तरः-सरकारी दस्तावेजों को केंद्रीय तथा प्रांतीय प्रशासनिक केंद्रों के रिकॉर्ड रूम में सुरक्षित रखा जाता था। इसके अतिरिक्त अभिलेखागार (archives) तथा संग्रहालय में भी इनको सुरक्षित रखा जाता था

4. पूँजीवाद का विकास कैसे हुआ?

उत्तर:-वाणिज्यवाद के सिद्धांत के बढ़ने पर यूरोप में पूंजीवाद का विकास हुआ। इसके अनुसार यूरोप के देशों ने उत्पादन में बढ़ोतरी और उत्पादित वस्तुओं का भारी मात्रा में निर्यात को अपना उद्देश्य बना लिया

5. फ्रांस की क्रांति ने किन सिद्धांतों को प्रोत्साहित किया था?

उत्तर:-फ्रांस की क्रांति ने स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व, राष्ट्रवाद, प्रजातंत्रवाद जैसे सिद्धांतों को प्रोत्साहित किया था

6. उन सिद्धांतों को लिखें जिनसे भारत में जागरूकता आई।

उत्तर:-राजनीतिक एकता, सामाजिक एवं शैक्षणिक सुधार, वैज्ञानिक एवं तकनीकी विकास प्रजातंत्र, स्वतंत्रता, राष्ट्रवाद् तथा समानता के सिद्धांतों के कारण भारत में जागरूकता आई 7. भारत का आर्थिक शोषण अँगरेजों ने किस प्रकार किया? उत्तर:-वे सस्ते दामों पर उच्च माल खरीद कर इंग्लैंड भेजते थे उनसे उत्पादित वस्तुओं को भारत में ऊंची कीमत पर बेचते थे। इसके द्वारा भारतीय घरेलू उद्योगों को नष्ट किया गया तथा भारत से धन का निष्कासन किया गया इस प्रकार भारत का आर्थिक शोषण अंग्रेजों ने किया

7. भारत का आर्थिक शोषण अँगरेजों ने किस प्रकार किया?

उत्तर:-वे सस्ते दामों पर उच्च माल खरीद कर इंग्लैंड भेजते थे उनसे उत्पादित वस्तुओं को भारत में ऊंची कीमत पर बेचते थे। इसके द्वारा भारतीय घरेलू उद्योगों को नष्ट किया गया तथा भारत से धन का निष्कासन किया गया इस प्रकार भारत का आर्थिक शोषण अंग्रेजों ने किया

8. आधुनिक काल के इतिहास के कौन-कौन-से स्रोत हैं?

उत्तर:-आधुनिक काल के इतिहास के स्रोत हैं- सरकारी दस्तावेज, क्षेत्रीय सर्वेक्षण, जनगणना, व्यक्तिगत डायरी, पत्र, संस्मरण, आत्मकथाएं, नेताओं तथा सुधारकों के विचार आदि।

9. अँगरेजों ने जनगणना कार्य क्यों आरंभ किया?

उत्तर:-विभिन्न इलाकों तथा क्षेत्रों का एक विस्तृत ब्योरा तैयार करने। और प्रत्येक क्षेत्र में लोगों की संख्या, धर्म, जाति, व्यवसाय, शिक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए अंग्रेजों ने जनगणना कार्य आरंभ किया

10. बिहार प्रांत में हुए परिवर्तनों को लिखें।

उत्तर:-ब्रिटिश काल में बिहार तथा उड़ीसा (ओडिशा) बंगाल प्रांत के हिस्सा थे। 1912 में इन दोनों को बंगाल से अलग कर दिया। 1936 में उड़ीसा को बिहार से अलग कर एक स्वतंत्र प्रांत बनाया गया। 2000 में दक्षिण बिहार को अलग कर झारखंड नाम से एक अलग प्रांत बनाया गया

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

 

1. इतिहास के अध्ययन में तिथि का क्या महत्त्व है?

उत्तर:-इतिहास के अध्ययन में तिथि का काफी महत्व है तिथि द्वारा ही पहले और बाद की घटनाओं का तुलनात्मक अध्ययन किया जा सकता है तथा घटनाओं की विशेषताओं के बारे में जान सकते हैं। कुछ घटनाओं की तिथि निश्चित होती है जैसे किसी राजा का राज्य अभिषेक, उसके द्वारा लड़ी गई लड़ाई, किसी कानून का पारित होना आदि कुछ की तिथि तय करना कठिन होता है जैसे कृषि का विकास, औद्योगिक विकास, सामाजिक धार्मिक परिवर्तन या भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन। आरंभ में इतिहास लेखन केवल राजाओं के इर्द-गिर्द केंद्रित था तब उनसे जुड़ी सभी घटनाओं की तिथियों पर विशेष बल दिया जाता था बाद मैं इतिहासकारों की अभिरुचि मनुष्य के विभिन्न क्रियाकलापों में बड़ी इस कारण तिथियों के महत्व में भी परिवर्तन आया

2. किन घटनाओं से यूरोप में आधुनिकता आई?

उत्तर:-15वीं सदी में पुनर्जागरण और धर्मसुधार जैसी घटनाओं ने यूरोप को आधुनिक बनाया। सामंतवाद पर आधारित राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था, अंधविश्वास, असहिष्णुता, रूढ़िवादी धारणाओं, धार्मिक आडंबर आदि पर इन घटनाओं के प्रभाव से लोगों ने प्रश्न करना आरंभ किया। मध्यकालीन विचारधारा के स्थान पर वैज्ञानिक पद्धति, तर्क, विचार-विमर्श, पर्यवेक्षण एवं प्रयोग के द्वारा नई व्यवस्था स्थापित की गई। यूरोप अंधकार और पिछड़ेपन से बाहर निकलकर आधुनिकता की ओर अग्रसर हुआ।

3. जेम्स मिल ने ब्रिटिश काल को भारतीय इतिहास का आधुनिक काल क्यों माना है?

उत्तर:-19वीं सदी के प्रसिद्ध विचारक जेम्स मिल ने अपनी तीन खंडों में लिखी गई पुस्तक ए हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया (A History of British India) में यह दर्शाया है। कि प्राचीनकाल में हिंदू तथा मध्यकाल में मुस्लिम शासन करते थे। दोनों कालों में भारत में अत्याचारी शासन, सामाजिक भेदभाव जातीयता तथा ऊँच-नीच की भावना, धार्मिक झगड़े, अंधविश्वास आदि भारतीय इतिहास की विशेषताएँ थीं मिल के अनुसार, अंगरेजों के आने के पूर्व भारत में अंधकार युग था। सभ्यता तथा प्रगति का नामोनिशान भी नहीं था। मिल का मानना था कि भारत में लोकतंत्र, राष्ट्रवाद, एकता, स्वतंत्रता, समानता, समाजवाद जैसे विचारों का अभाव था। ये सभी विशेषताएँ ब्रिटिश काल की देन हैं। इसलिए जेम्स मिल ने ब्रिटिश काल को भारतीय इतिहास का आधुनिक काल माना है।

4. आजादी के बाद भारत के भौगोलिक बदलावों का विवेचन करें।

उत्तर:-आधुनिक काल में केवल भारतीय व्यवस्था, विचार और सिद्धांत में ही बदलाव नहीं हुए, बल्कि उसकी भौगोलिक स्थिति में भी महत्त्वपूर्ण परिवर्तन हुआ। 1947 के पूर्व पाकिस्तान व बांग्लादेश भारतीय क्षेत्र थे। किंतु, आजादी के बाद बलूचिस्तान, सिंध, पश्चिमी पंजाब तथा पूर्वी बंगाल को भारत से अलग कर पाकिस्तान का निर्माण किया गया। 1971 में पूर्वी पाकिस्तान ने पाकिस्तान से अलग कर बांग्लादेश के नाम से एक पृथक देश बना भारत में भी इस तरह के अनेक परिवर्तन हुए जिससे नए राज्यों का निर्माण किया गया, जैसे- उत्तराखंड और छत्तीसगढ़। 2000 में दक्षिण बिहार को बिहार से अलग कर झारखंड के नाम से एक अलग प्रांत बनाया गया।

1 thought on “Sugam etihas class 8 Chapter 1-सुगम इतिहास क्लास 8”

  1. Pingback: sugam bhugol class 8-sugam geography solution

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top