sugam history class 8 chapter 10 in hindi

Table of Contents

sugam history class 8

sugam history class 8 chapter 10

 

 

sugam history class 8 chapter 10

 

sugam history class 8 chapter 10:अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. शहरीकरण का अर्थ क्या है?

उत्तर:-किसी राष्ट्र की जनसंख्या का बढ़ता हुआ आकार जब शहर की तरफ निवास के लिए जमा होता है तो उसे नगरीकरण या “शहरीकरण” कहते है।
या
वैसा प्रक्रिया जिसके अंतर्गत शहरों का अधिक पैमाने पर विस्तार होता है, शहरीकरण कहलाता है ।अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

2. ब्रिटिश विस्तार के पूर्व भारत के शहर कहाँ-कहाँ स्थित थे?

उत्तर:-ब्रिटिश विस्तार के पूर्व भारत के शहरों में ढाका, मुर्शिदाबाद, मदुरै, काँची, तंजावूर आदि शामिल थे।

3. औपनिवेशिक शहर की उत्पत्ति का कोई एक कारण लिखें।

उत्तर:- नए उद्योगों की स्थापना

4. अँगरेजों ने सैनिक छावनी की स्थापना क्यों की थी?

उत्तर:- स्थानीय विद्रोहों और आक्रमणों का सामना करने के लिए अँगरेजों ने छावनी की स्थापना की थी

5. मुगलसराय और जमालपुर किस प्रकार के शहर थे?

उत्तर:-मुगलसराय, जमालपुर ऐसा शहर था जिसका विकास रेलवे जंक्शन होने के कारण हुआ था क्योंकि स्टेशन व्यापार के केंद्र थे इन जगहों पर रेलवे वर्कशॉप और कॉलोनियों की स्थापना की गई थी।

6. शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में क्या अंतर था?

उत्तर:- ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व कम हो गया था जबकि शहरी क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व अधिक हो गया था।

7. लखनऊ और पूना कैसे शहर थे?

उत्तर:- लखनऊ और पूना ऐसा शहर था जिसका विकास ब्रिटिश अधिकारियों के आवासीय क्षेत्र होने के कारण हुआ था।

8. नगरपालिका की स्थापना क्यों की गई?

उत्तर:- नए शहरों को साफ-सुथरा रखने के लिए 1860 के दशक में नगरपालिका की स्थापना की गई थी।

9. आज शाहजहाँनाबाद शहर किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर:- आज शाहजहाँनाबाद पुरानी दिल्ली के नाम से जानी जाती है। इसका निर्माण 1638 में शुरू हुआ।

10. शाहजहाँनाबाद किसका केंद्र था?

उत्तर:- शाहजहाँनाबाद मुग़ल बादशाह शाहजहां का केंद्र था

11. हवेलियों पर ब्रिटिश शासन का क्या असर हुआ?

उत्तर:- ब्रिटिश काल में दिल्ली की हवेलियों की शान-शौकत समाप्त हो गई थी। आर्थिक स्थिति बिगड़ने के कारण हवेली के मालिकों को बाहरी कमरों को किराया पर देना पड़ा था।

12. दिल्ली कॉलेज में किस प्रकार की शिक्षा दी जाती थी?

उत्तर:- 18वीं सदी में स्थापित एक मदरसा ब्रिटिश सहायता से दिल्ली कॉलेज बना था। यहाँ उर्दू और फारसी सहित विज्ञान की शिक्षा दी जाती थी।

13. 1857 के विद्रोह के बाद लाल किला की स्थिति क्या हुई?

उत्तर:1857 के विद्रोह के बाद लाल किले को सैनिक छावनी बना दिया गया। किले के आस-पास का सारा इलाका साफ कर दिया गया। वहाँ के मैदान, बाग और मसजिदें नष्ट कर दिए गए। परंतु, अँगरेजों ने वहाँ स्थित मंदिरों को नहीं तोड़ा।

14. 1857 के विद्रोह के बाद जामा मसजिद पर क्या प्रतिबंध लगाया गया?

उत्तर:- 1857 के विद्रोह के बाद जामा मसजिद में पाँच साल तक नमाज का पढ़ना बंद कर दिया गया।

15. कनॉट प्लेस कहाँ स्थित है?

उत्तर:- कनॉट प्लेस पुरानी और नई दिल्ली के बीच स्थित है।

16. नई दिल्ली की इमारतें किस शैली में बनाई गई थीं?

उत्तर:- नई दिल्ली की इमारतों को बनाने में भारतीय और पाश्चात्य शैली अपनाई गई। भारतीय शैली में हिंदू, बौद्ध और मुस्लिम तीनों शैलियों का प्रयोग किया गया।

17. नई दिल्ली के निर्माण की योजना किसने बनाई थी?

उत्तर:- नई दिल्ली के निर्माण की योजना एडवर्ड लटयंस और हर्बर्ट बेकर नामक दो वास्तुकारों के द्वारा किया गया।

18. लाहौर गेट सुधार योजना का उद्देश्य क्या था?

उत्तर:- लाहौर गेट सुधार योजना का उद्देश्य सभी नगरीय सुविधाएँ – जलापूर्ति, नाली का प्रबंध, नए घरों का निर्माण, चौड़ी सड़कें, रेलवे, ट्राम, बस आदि उपलब्ध कराना था

19. दिल्ली सुधार ट्रस्ट का उद्देश्य बताएँ।

उत्तर:- i)दरियागंज दक्षिण जैसे इलाके में धनी वर्ग के लिए एक समान के मकान बनाना।
ii)मध्यवर्गीय लोगों के लिए वेस्टर्न एक्स्टेंशन स्कीम के अनुसार रिहायशी आवासों की व्यवस्था करना। iii)व्यापारिक क्षेत्रों को फैज बाजार स्कीम के तहत विकसित किया करना।

20. दिल्ली दरबार का आयोजन कब-कब हुआ?

उत्तर:- अँगरेजों ने 1877 और 1911 में दिल्ली में भव्य दरबार का आयोजन किया

21. भारत के विभाजन का प्रभाव दिल्ली पर क्या हुआ?

उत्तर:- भारत के विभाजन के कारण हुए दंगों में दिल्ली में भारी संख्या में लोग मारे गए।पाकिस्तान से अनेक हिंदू और पंजाबी भारत आ गए।इन सबसे दिल्ली की आबादी बढ़ गई और अनेक बस्तियाँ बस गईं।

22. आजादी के बाद स्थापित दिल्ली की बस्तियों के नाम लिखें।

उत्तर:- आजादी के बाद कई वस्तियां बसीं जैसे-तिलकनगर, लाजपतनगर, राजेंद्रनगर, मालवीयनगर आदि।

23. भागलपुर किस प्रकार का शहर था?

उत्तर:- बिहार का भागलपुर शहर मध्यकाल में एक व्यावसायिक तथा सांस्कृतिक केंद्र था। यह रेशम उत्पादन का प्रमुख केंद्र था।

24. भागलपुर को सिल्क सिटी क्यों कहा जाता था?

उत्तर:- भागलपुर की प्रसिद्धि रेशम उद्योग के कारण थी।यह तसर सिल्क उत्पादन का केंद्र था। इसलिए, यह सिल्क सिटी के नाम से प्रसिद्ध था।

25. शहरों के सामाजिक परिवेश को बताएँ।

उत्तर:- औपनिवेशिक शहरों में चहल-पहल रहती थी। उनमें विभिन्न वर्गों के लोग रहते थे। यहाँ महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता था। उन्हें विभिन्न कार्य करने के लिए घर से बाहर निकलने का अवसर मिला था। वहाँ मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध थे। शहरों में शिक्षा का माहौल होता था।

 

Read More

best solution sugam history class 8 chapter 6 question answer 

sugam vigyan class 8 chapter 17 question answer

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top