sugam history class 8 chapter 11: अति लघु उत्तरीय प्रश्न

Table of Contents

sugam history class 8 chapter 11

sugam history class 8 chapter 11

दोस्तो इस पोस्ट में क्षेत्र में परिवर्तन sugam history class 8 chapter 11 का अतिलघु उत्तरीय प्रश्न देखने वाले है अगर इस पोस्ट में कोई प्रॉब्लम हो तो हमे comment करके जरूर बताएं हम अपडेट कर देंगे

 

 

sugam history class 8 chapter 11:अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. दोनों डेनियल चित्रकारों ने किस प्रकार की चित्रकारी की थी?

उत्तर:- टॉमस डेनियल और उसका भतीजा विलियम डेनियल दोनों ने तैलचित्रकारी की।

2. कंपनी चित्रकला क्या दर्शाती थी?

उत्तर:- कंपनी चित्रकला भारतीय समाज, त्योहार तथा धार्मिक उत्सव को दर्शाती थी।

3. कई भारतीय नरेशों ने यूरोपीय शैली में अपना चित्र
क्यों बनवाया?

उत्तर:- कई भारतीय नरेशों ने अपने शाही अंदाज, रहन-सहन को प्रदर्शित करने के लिए यूरोपीय शैली में अपना चित्र बनवाए थे।

4. भारतीय भित्ति-चित्र का पतन औपनिवेशिक काल में क्यों हुआ?

उत्तर:- क्योंकि इस काल में औपनिवेशिक विस्तार से भारतीय कला में पाश्चात्य प्रवृत्ति विकसित हुई। इसलिए
भित्ति-चित्र का पतन हुआ

5. पटुआ समुदाय का व्यवसाय क्या था?

उत्तर:- पटुआ एक हस्तशिल्पकार समुदाय था जो जिनका मुख्य व्यवसाय विशेष रीति से पटचित्र बनाकर उसका घूमघूमकर प्रदर्शन करना और बेचना था।
या
ये अपनी कथाओं को चित्रित करने के लिए मिट्टी के पात्रों को बनाया करते थे। मिट्टी के बने पात्रों को दिखाकर वे कहानियाँ सुनाते थे। यही इनका व्यवसाय था

6. पटुआ समुदाय तथा कुम्हार कलकत्ता में क्यों बसे थे?

उत्तर:- कलकत्ता वाणिज्यिक और प्रशासनिक केंद्र था इसलिए पटुआ और कुम्हार रोजगार की तलाश में यहाँ आकर बसे थे।

7. छापाखाना से कालीघाट की चित्रकारी को क्या लाभ हुआ?

उत्तर:- छापाखाना के विकास ने कालीघाट की चित्रकारी को और लोकप्रिय बनाया।

*इससे एक चित्र के कई प्रिंट बनाए जा सकते थे। इनकी कीमत कम होती थी और अधिक लोगों को उपलब्ध हो जाती थी।

8. कलकत्ता आर्ट स्टुडियो क्या था?

उत्तर:- कलकत्ता आर्ट स्टुडियो देवी-देवताओं, धार्मिक व पौराणिक कथाओं के विषय और महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों की तस्वीरे बनाने वाली प्रेस थीं।

9. राजा रवि वर्मा ने किनके चित्र बनाए थे?

उत्तर:- राजा रवि वर्मा ने राजा-महाराजा और पौराणिक कथाओं के चित्र उन्होंने बनाए थे

10. बंगाल कला की विशेषता क्या थी?

उत्तर:- बंगाल कला की विशेषता यह थी की ये भारतीय लोककला पर आधारित था।

11. बंगाल कला के दो चित्रों के नाम लिखें।

उत्तर:- ‘मेरी माँ’, ‘जातुगृह दाह’

12. 20वीं सदी में भारतीय साहित्य में क्या बदलाव आया?

उत्तर:- 20वीं सदी में भारतीय साहित्य में अनेक बदलाव आए। साहित्य में भारत की गुलामी और पराधीनता को दिखाया गया। साथ ही, देश को आजाद करना, संघर्ष करना तथा बलिदान देना जैसे विषयों पर जोर दिया गया।

13. रवींद्रनाथ टैगोर को किस रचना के लिए नोबेल पुरस्कार मिला?

उत्तर:- उन्हें गीतांजली के लिए साहित्य में नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

14. 20वीं सदी में कौन-सा संगीत लोकप्रिय हुआ?

उत्तर:- पश्चिम का जाज (jazz) और पॉप (pop) संगीत भारतीयों में अधिक लोकप्रिय हुआ।

15. 20वीं सदी में भारतीय नृत्यकला में क्या बदलाव आया?

उत्तर:- इस काल में नृत्य के स्थान पर शास्त्रीय नृत्य शैलियों का विकास हुआ, जैसे- भरतनाट्यम, कुचीपुडि, कथकलि आदि। कालांतर में इनको स्टेज पर किया जाने लगा।

16. इंडो-सारासेनिक शैली क्या थी?

उत्तर:- इंडो-सरैसेनिक शैली एक पुनरुत्थानवादी स्थापत्य शैली थी। इसमें हिंदू-मुस्लिम शैलियों में पाश्चात्य शैली को मिलाकर भारतीय स्थापत्यकला का विकास किया गया।

*इस शैली में स्तंभ, गुंबज तथा गोल-नुकीले मेहराबों का निर्माण किया जाता था।

17. इंडो-सारासेनिक शैली में बनी दो इमारतों के नाम लिखें।

उत्तर:- इंडो-सारासेनिक शैली में बनी दो इमारतों के नाम इस प्रकार है- गेटवे ऑफ इंडिया, प्रिंस ऑफ वेल्स संग्रहालय

18. रिपन बिल्डिंग आज किसका ऑफिस है?

उत्तर:- रिपन बिल्डिंग आज नगरपालिका का ऑफिस है

 

MORE LINK

sugam history class 8 chapter 10 in hindi : लघु उत्तरीय प्रश्न

best solution sugam history class 8 chapter 6 question answer 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top