sugam history class 8 chapter 12:अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Table of Contents

sugam history class 8 chapter 12

sugam history class 8 chapter 12

 

दोस्तो इस पोस्ट में राष्ट्रीय आंदोलन -संक्षिप्त परिचर्चा sugam history class 8 chapter 12 का अतिलघु उत्तरीय प्रश्न देखने वाले है अगर इस पोस्ट में कोई प्रॉब्लम हो तो हमे comment करके जरूर बताएं हम अपडेट कर देंगे

 

sugam history class 8 chapter 12:अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. ए० ओ० ह्यूम ने किसकी स्थापना की थी?

उत्तर:- ए० ओ० ह्यूम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की थी

2. 1885-1905 के बीच काँग्रेस पर किसका प्रभाव था?

उत्तर:- 1885 से 1905 तक काँग्रेस पर कलकत्ता और बंबई के शिक्षित भारतीयों का प्रभाव था।

3. गरमदल ने बंगाल-विभाजन का विरोध क्यों किया था?

उत्तर:- क्योंकि सबका मानना था कि बंगाल-विभाजन के द्वारा सरकार हिंदू और मुस्लिम में फूट डालकर राष्ट्रवादी आंदोलन को कमजोर करना चाहती है।

4. मुस्लिम लीग का उद्देश्य क्या था?

उत्तर:- मुस्लिम लीग का उद्देश्य था मुसलमानों के राजनीतिक हितों की रक्षा करना।

5. लखनऊ समझौता के महत्त्व को बताएँ।

उत्तर:- लखनऊ समझौते ने मुस्लिम लीग और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मध्य समूहों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए। यह पहली बार था कि हिंदू और मुसलमान एक ही जमीन पर एक साथ आए।

6. गाँधीजी के सिद्धांत क्या थे?

उत्तर:- सत्य और अहिंसा गाँधीजी के सिद्धांत थे

7. गाँधीजी ने भारत में सत्याग्रह का प्रयोग सर्वप्रथम कहाँ किया?

उत्तर:- गाँधीजी ने भारत में सत्याग्रह का प्रयोग सर्वप्रथम बिहार राज्य के चम्पारण जिले में किया

8. गाँधीजी ने कौन-सी उपाधि ब्रिटिश सरकार को लौटाई थी?

उत्तर:- कैसर-ए-हिन्द

9. रॉलेट ऐक्ट को काला कानून क्यों कहा गया?

उत्तर: क्योंकि इस कानून के द्वारा सरकार को संदेह के आधार पर किसी व्यक्ति को अनिश्चितकाल के लिए गिरफ्तार करने और बंदी बनाने का अधिकार प्राप्त था।

10. खिलाफत आंदोलन के क्या कारण थे?

उत्तर:- खिलाफत आंदोलन का मुख्य कारण प्रथम विश्व युद्ध में तुर्की की हार थी।

11. असहयोग आंदोलन का कोई एक कारण बताएँ।

उत्तर:- जालियाँवाला बाग हत्याकांड

12. साइमन कमीशन का उद्देश्य क्या था?

उत्तर:- संवैधानिक सुधार के प्रश्न पर विचार करना

13. भगतसिंह के सहयोगी का नाम लिखें।

उत्तर:- भगतसिंह के सहयोगी बटुकेश्वर दत्त थे

14. नेहरू रिपोर्ट क्या थी?

उत्तर:- नेहरू रिपोर्ट मोतीलाल नेहरू द्वारा तैयार किया गया स्वशासन के लिए संविधान का एक प्रारूप है।

15. जवाहरलाल नेहरू ने तिरंगा झंडा कब फहराया?

उत्तर:- 15 अगस्त, 1947

16. सविनय अवज्ञा आंदोलन में किस कानून को तोड़ा गया?

उत्तर:- नमक कानून

17. खुदाई खिदमतगारों ने किस प्रकार विरोध किया?

उत्तर:- खुदाई खिदमतगारों ने अहिसत्मक पूर्वक विरोध किया

18. गोलमेज सम्मेलन क्यों बुलाई गई थी?

उत्तर:- भारत में सांविधानिक परिवर्तन के लिए गोलमेज सम्मेलन बुलाई गई थी

19. गाँधीजी ने 1942 में कौन-सा नारा दिया था?

उत्तर:- करो या मरो

20. 1942 के आंदोलन का उद्देश्य क्या था?

उत्तर:- भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था।

21. भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किन लोगों ने किया था?

उत्तर:- अरुणा आसफ अली, जयप्रकाश नारायण, राममनोहर लोहिया, सुचेता कृपलानी आदि ने इस आंदोलन को नेतृत्व प्रदान किया।

22. आजाद हिंद फौज का नारा क्या था?

उत्तर:- आजाद हिंद फौज का नारा जय हिंदू था

23. मुस्लिम लीग के प्रमुख नेताओं के नाम लिखें।

उत्तर:- मोलानामहमद अली जौहर, मौलाना जफर अली खान, हकीम अजमल खां और नवाब सलीम अल्लाह खान आदि मुस्लिम लीग के प्रमुख नेता थे।

24. मुस्लिम लीग ने प्रत्यक्ष कार्रवाई दिवस कब मनाया?

उत्तर:- मुस्लिम लीग ने 16 अगस्त 1946 को “प्रत्यक्ष कार्रवाई दिवस” मनाया

25. कैबिनेट मिशन का उद्देश्य क्या था?

उत्तर:- कैबिनेट मिशन का उद्देश्य भारत को शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण के लिये, उपायों एवं संभावनाओं को तलाशना था

26. माउंटबेटेन योजना क्या थी?

उत्तर:- माउंटबेटेन योजना के अनुसार, भारत और पाकिस्तान स्वतंत्र देश बने।

27. सरदार वल्लभभाई पटेल ने क्या किया?

उत्तर:- वल्लभभाई पटेल ने भारत को खंडित होने से बचा लिया।

28. गाँधीजी की हत्या किसने की थी?

उत्तर:- गाँधीजी की हत्या नाथूराम गोडसे ने की थी।

 

MORE LINK

sugam history class 8 chapter 10 in hindi

Sugam etihas class 8 Chapter 1-सुगम इतिहास क्लास 8

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top