sugam history class 8 chapter 2:सुगम इतिहास कक्षा 8

Table of Contents

sugam history class 8 chapter 2

दोस्तो इस पोस्ट में भारत में कंपनी शासन की स्थापना sugam history class 8 chapter 2 का पूरा solution देखने वाले है

sugam history class 8 chapter 2:सुगम इतिहास कक्षा 8

sugam history class 8 chapter 2,अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. भारत में कौन-कौन-से यूरोपीय देश व्यापार के लिए आए थे?

उत्तर:-भारत में कई यूरोपीय देश व्यापार के लिए भारत आए थे
जैसे:-पुर्तगाल, हॉलैंड (डच), फ्रांस तथा इंगलैंड (अंग्रेज)

2. यूरोपीय बाजार में किन भारतीय वस्तुओं की माँग अधिक थी?

उत्तर:-यूरोपीय बाजार में भारतीय सूती तथा रेशमी कपड़े, नील एवं शोरा तथा गरम मसालों इन वस्तुओं की मांग अत्यधिक थी

3. फैक्टरी क्या होती थी?

उत्तर:-फैक्ट्री निर्यात की जाने वाली वस्तुओं का गोदाम होती थी।

4. कर्नाटक युद्ध क्यों हुआ?

उत्तरः-कर्नाटक युद्ध अंग्रेजों तथा फ्रांसीसीयों के मध्य व्यापार को लेकर हुआ था

5. बंगाल पर कंपनी क्यों अधिकार करना चाहती थी?

उत्तर:-भारत का आधा हिस्सा बंगाल में बसा हुआ था तथा बंगाल समृद्ध था इसलिए बंगाल पर कंपनी अधिकार करना चाहती थी

6. 1698 में कंपनी को बंगाल में कौन-से क्षेत्र मिले थे?

उत्तर:-1698 में कंपनी को बंगाल में सुतानाती, कोलकाता और गोविंदपुर नामक तीन क्षेत्र मिले थे

7. दस्तक क्या थी?

उत्तर:-दस्तक एक सरकारी फरमान या आज्ञापत्र था

8. औरंगजेब ने शाही फरमान कंपनी से वापस क्यों ले लिया था?

उत्तर:-क्योंकि अंग्रेजों ने शाही फरमान का दुरुपयोग किया इस कारण औरंगजेब ने शाही फरमान वापस ले लिया था

9. प्लासी युद्ध के पूर्व बंगाल के नवाबों का नाम लिखें।

उत्तर:-प्लासी युद्ध के पूर्व बंगाल के नवाब के नाम:-मुर्शीद कुली, अलीवर्दी ख़ाँ, सिराजुद्दौला

10. सिराजुद्दौला के शत्रु कौन थे?

उत्तर:-अंग्रेज के अतिरिक्त सिराजुद्दौल के कुछ सदस्य सिराजुद्दौला के शत्रु थे

11. सिराजुद्दौला ने फोर्ट विलियम पर अपना नियंत्रण (1756) क्यों स्थापित किया था?

उत्तर:-क्योंकि अंग्रेजों ने सिराजुद्दौला के विरोधी सदस्य को भड़काया साथ ही उसके द्वारा बहिष्कृत अधिकारियों को अपने यहां संरक्षण भी दिया तथा अंग्रेजों ने उसके किसी भी आदेश का पालन नहीं किया

12. क्लाइव ने प्लासी के युद्ध के पूर्व किन भारतीयों को अपनी तरफ मिलाया था?

उत्तर:-प्लासी युद्ध के पूर्व क्लाइव ने सिराजुद्दौला से असंतुष्ट लोगों को अपनी तरफ मिलाया था

13. मीरजाफर ने नवाब बनने पर कंपनी को क्या देने का वादा किया था?

उत्तर:-मीरजाफर ने नवाब बनने पर कई रियायत तथा हर्जाना देने का वादा किया था

14. सिराजुद्दौला युद्ध में क्यों हार गया?

उत्तरः-क्योंकि सिराजुद्दौला को अपने सेनापति मीरजाफर की सहायता नहीं मिली

15. प्लासी युद्ध जीतने पर अँगरेजों को क्या मिला?

उत्तरः-प्लासी युद्ध जीतने पर अंग्रेजों को धन के अतिरिक्त 24 परगना की जमींदारी तथा मुक्त व्यापार का अधिकार मिला

16. मीरजाफर ने डचों से समझौता क्यों किया?

उत्तरः-कंपनी ने धन की मांग के साथ बर्दवान और नदियां प्रांतों की मांग की इसलिए उसने मांगों को अस्वीकार कर डचों से समझौता किया।

17. बक्सर का युद्ध किनके मध्य हुआ था?

उत्तर:-मीरकासिम, अवध (वर्तमान उत्तर प्रदेश) के नवाब शुजाउद्दौला तथा मुगल बादशाह शाहआलम द्वितीय । इन तीन भारतीय शक्तियों तथा अँगरेजों के बीच बक्सर का युद्ध हुआ।

18. बक्सर का युद्ध निर्णायक क्यों था?

उत्तरः-क्योंकि व्यापारिक कंपनी से बंगाल में वह एक राजनीतिक शक्ति बन गया। भारत का सम्राट उसका पेंशनभोगी बन गया अब उत्तर भारत में कंपनी को चुनौती देने वाला कोई नहीं रहा

19. अँगरेजों ने 1763 में किस शासक को हराया?

उत्तर:-अंग्रेजों ने 1763 में मीरकासिम को हराया

20. अँगरेजों के विरुद्ध टीपू सुलतान ने किस विदेशी शक्ति से सहायता ली थी?

उत्तर:-अंग्रेजों के विरुद्ध टीपू सुल्तान ने फ्रांस तथा तुर्की से सहायता ली थी

21. मराठा क्षेत्र जीतने में कंपनी को आसानी क्यों हुई?

उत्तरः-क्योंकि सभी मराठा सरदार जो राजमंडल के सदस्य थे उनमें एकता नहीं था

22. बेसीन की संधि (1802) से कंपनी को क्या लाभ हुआ?

उत्तर:-बेसिन की संधि (1802) से पेशवा की आंतरिक तथा बाहरी नीतियों पर कंपनी का नियंत्रण हो गया

25. रणजीत सिंह कहाँ का शासक था?

उत्तर:-रंजीत सिन्हा पंजाब के शासक थे

26. युद्ध के कंपनी ने किस प्रकार भारत में अपना विस्तार किया?

उत्तर:-युद्ध के धन्द्ध के अतिरिक्त कंपनी ने सहायक संधि और विलय नीति द्वारा भारत में अपना विस्तार किया

27. सहायक संधि का संस्थापक कौन था?

उत्तर:-सहायक संधि का संस्थापक लॉर्ड वेलेस्ली (विलेजली) था

28. सहायक संधि से कंपनी को क्या लाभ हुआ?

उत्तर:-कंपनी को इस संधि से सेना का खर्च बच गया। कंपनी का उन पर नियंत्रण हो गया और कंपनी का विस्तार हुआ

29. डलहौजी की विलय की नीति क्या थी?

उत्तर:-इस नीति के अनुसार संतानहीन देशी नरेशों के राज्य को कंपनी के राज्य में विलीन करने का निर्णय लिया था

30. अवध को किस आरोप पर कंपनी में मिलाया गया?

उत्तर:-अवध को कुशासन के आरोप पर कंपनी में मिलाया गया

31. बंबई प्रेसीडेंसी क्या थी?

उत्तर:-बंबई प्रेसीडेंसी ब्रिटिश भारत का एक पूर्व प्रांत था। इसकी स्थापना 1618 में हुई थी

32. रेग्यूलेटिंग ऐक्ट से भारत के न्यायिक क्षेत्र में क्या परिवर्तन हुआ?

उत्तर:-रेग्युलेटिंग एक्ट से कोलकाता में एक सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना की गई। भारतीय लोगों से रिश्वत और उपहार लेना प्रतिबंधित कर दिया गया

33. कंपनी के सैनिक सुधार में क्या त्रुटि थी?

उत्तर:-अंग्रेज कई बार जाति और समुदाय की भावनाओं को नजरअंदाज कर देते थे। इससे सैनिकों में असंतोष बढ़ा

sugam history class 8 chapter 2,लघु उत्तरीय प्रश्न

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. प्लासी के युद्ध के क्या कारण थे?

उत्तर:-प्लासी के युद्ध के कई कारण थे जो इस प्रकार है
(i) सिराजुद्दौला के विरुद्ध षड्यंत्र
(ii) अंग्रेजों द्वारा व्यापारिक सुविधाओं का दुरुपयोग
(iii) सिराजुद्दौला का कोलकाता और कासिम बाजार पर आक्रमण
(iv) अंग्रेजों द्वारा कोलकाता की किलेबंदी

2. प्लासी के युद्ध के क्या परिणाम हुए?

उत्तरः-प्लासी के युद्ध के क्या परिणाम हुए जो इस प्रकार है
(i) अंग्रेजों ने मीर जाफर को बंगाल का नया नवाब बनाया
(ii) बंगाल में सभी फ्रांसीसी क्षेत्र अंग्रेजों को प्राप्त हुए
(iii) आर्थिक दृष्टिकोण से अंग्रेजों ने बंगाल का शोषण करना शुरू कर दिया
(iv) अंग्रेज व्यापार से राजशक्ति के स्रोत बन गए
(v) कंपनी के कर्मचारियों को उनके व्यक्तिगत व्यापार में दस्तक का उपयोग करने का अधिकार मिला

3 . बक्सर के युद्ध के क्या कारण थे?

उत्तर:-बक्सर के युद्ध के कई कारण थे जो इस प्रकार है
(i) मीरकासिम को नवाब के पद से हटाया जाना
(ii) अंग्रेजों का व्यापारिक विवाद
(iii) मीर कासिम के द्वारा अंग्रेज बंदियों की हत्या
(iv) शुजाउद्दौला के द्वारा मीर कासिम की सहायता
(v) मीरकासिम शुजाउदौला और शाह आलम के बीच गठबंधन

4. बक्सर के युद्ध के क्या परिणाम निकले ?

उत्तर:-बक्सर के युद्ध के कई परिणाम निकले जो इस प्रकार
(i) इस युद्ध के पश्चात बंगाल का नवाब पूर्ण रूप से कंपनी के अधीन हो गया
(ii) कंपनी को बंगाल बिहार तथा उड़ीसा की दीवानी का अधिकार मिला
(iii) कंपनी द्वारा बंगाल का आर्थिक् शोषण
(iv) एक व्यापारी कंपनी से बंगाल में वह एक राजनीतिक शक्ति बन गई।

5. हैदर अली तथा कंपनी के बीच कैसा संबंध था?

उत्तर:-हैदर अली 1761 में मैसूर की सत्ता अपने हाथ में ले ली थी उसने फ्रांसीसी सहायता से अपनी सेना को प्रशिक्षित कर मैसूर का क्षेत्रीय विस्तार किया। इस क्रम में उसने त्रिचनापल्ली बेदनूर, कनारा, चितलदुर्ग आदि को अपने अधीन किया। उसकी बढ़ती हुई शक्ति को रोकने के लिए मराठा तथा निजाम ने अंग्रेजों से सहायता मांगी इस क्रम में वह अंग्रेजों का दुश्मन बन गया।

6. बेसीन की संधि (1802) का क्या महत्त्व था?

उत्तर:- बेसिन की संधि (1802) भारतीय इतिहास की एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना है इस संधि से पुना दरबार में अंग्रेजों का प्रभाव बढ़ गया। पेशवा ने स्थायी तौर पर तुंगभद्रा, ताप्ती तथा नर्मदा के मध्य क्षेत्र सूरत आदि कंपनी को दिए जिससे कंपनी को लगभग 26 लाख रूपए की वार्षिक आमदनी हुई। साथ ही इस संधि के द्वारा पेशवा ने मराठों के सम्मान एवं स्वतंत्रता को अंग्रेजों के हाथों में बेच दिया था इस संधि ने ब्रिटिश साम्राज्य के विस्तार के लिए अनुकूल परिस्थितियां पैदा कर दी थी

7. सूरजी-अर्जुनगाँव की संधि (1803) से कंपनी को क्या लाभ हुआ?

उत्तरः-सूरजी-अर्जुनगाँव की संधि से कंपनी कई क्षेत्र मिला सूरजी-अर्जुनगाँव की संधि (1803) द्वारा सिंधिया ने कंपनी को जयपुर, जोधपुर, गोहद, अहमदनगर का किला, भड़ौच बंदरगाह, अजंता घाट और गोदावरी नदी के मध्य पूर्व का क्षेत्र सौंप दिया।

8.उत्तर भारत के क्षेत्रों पर अँगरेजों ने नियंत्रण क्यों स्थापित किया था?

उत्तरः- 1830 तक उत्तर तथा उत्तर-पश्चिम भारतीय क्षेत्र कंपनी की विस्तारवादी नीति से बचे हुए थे। परंतु, कंपनी का ध्यान इस ओर तब गया जब रूस ने विस्तार की नीति आरंभ की। कंपनी सरकार को उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र पर रूसी आक्रमण का भय सताने लगा ।। इसलिए उत्तर भारत के क्षेत्रों पर अंग्रेजों ने नियंत्रण स्थापित किया था

9. सहायक संधि की प्रमुख शर्तें क्या थीं?

उत्तरः-सहायक संधि की प्रमुख शर्तें निम्नलिखित थी
(i) सहायक संधि स्वीकार करने वाला देशी राज्य को राज्य में ब्रिटिश रेजिडेंट (प्रतिनिधि) रखना होता था जिस की सलाह से उसे अपनी बाह्य नीतियों को संचालित करना होता था
(ii) बिना कंपनी की सलाह के वह किसी से युद्ध या संधि नहीं कर सकता था
(iii) वह किसी विदेशी को अपने यहां काम नहीं दे सकता था
(iv) उसके राज्य की सुरक्षा के लिए रखी गई अंग्रेजी सेना का खर्च उसे बहन करना पड़ता था

10. कंपनी शासन के विस्तार में डलहौजी की क्या भूमिका थी?

उत्तरः-कंपनी शासन के विस्तार में डलहौजी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसने विलय की नीति (हड़प नीति) द्वारा अपने राज्य का विस्तार किया वह उन ब्रिटिश अधिकारियों में से था जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य का भारत में विस्तार किया। विलय के नीति द्वारा सातारा, संभलपुर, झांसी नागपुर, उदयपुर जैसे राज्यों को कंपनी राज्य में मिलाया गया। डलहौजी ने अन्य तरीकों से भी भारतीय राज्यों को कंपनी में मिलाया

11. वारेन हेस्टिंग्स द्वारा किए गए न्याय संबंधी सुधार क्या थे?

उत्तर:-वारेन हेस्टिंग्स द्वारा किए गए न्यायिक सुधार उल्लेखनीय हैं। प्रत्येक जिले में एक दीवानी और एक फौजदारी अदालत स्थापित की गई। फौजदारी अदालत मुगलकाल के समान काजी तथा मुफ्ती के द्वारा चलाई जाती थी, परंतु इन दोनों को अँगरेज कलक्टर के आदेशानुसार काम करना होता था। दीवानी अदालत का प्रधान जिला कलक्टर होता था।

12. भारत में कंपनी की सेना किस प्रकार की थी?

उत्तरः-कंपनी किसानों को स्थायी तौर पर प्रशिक्षण देकर सेना तैयार करते थे जिसे सिपॉय (सिपाही) आर्मी कहा जाता था 19 वी सदी में कंपनी ने पैदल तथा घुड़सवार दोनों सेना को विकसित किया इस सेना को यूरोपीय पद्धति से प्रशिक्षण किया गया जिसमें अनुशासन और प्रशिक्षण द्वारा सैनिकों को नियंत्रित किया गया। इस प्रकार का भारत में कंपनी की सेना थी
dosto sugam class 8 chapter 2 dirgh ka kuchh dino me update ho jayega

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top