best solution sugam vigyan class 8 chapter 10 question answer

Table of Contents

sugam vigyan class 8 chapter 10 question answer:किशोरावस्था

 

दोस्तो इस पोस्ट में किशोरावस्था sugam vigyan class 8 chapter 10 question answer पूरा देखने वाले है अगर इस पोस्ट में कोई प्रॉब्लम हो तो हमे comment करके जरूर बताएं हम अपडेट कर देंगे

 

sugam vigyan class 8 chapter 10 question answer

किशोरावस्था

sugam vigyan class 8 chapter 10 question answer:अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. किस आयु के बाद बच्चों के शारीरिक वृद्धि में एकाएक तेजी आ जाती है?

उत्तर :- 10 से 11 वर्ष की आयु के बाद बच्चों के शारीरिक वृद्धि में एकाएक तेजी आ जाती है

2. मानव-जीवन की वह अवस्था जिसमें शरीर जनन-योग्य बनता है, क्या कहलाता है?

उत्तर:- मानव जीवन की वाह अवधि जिसमें शरीर जनन योग्य बनता है किशोरावस्था कहलाता है।

3. किशोरावस्था कितने वर्ष की आयु तक रहती है?

उत्तर:- किशोरावस्था 18 से 19 वर्ष तक रहता है

4. किस आयु के किशोर बालक-बालिका टीनेजर्स कहलाते हैं?

उत्तर:- 13 से 18 या 19 वर्ष के किशोरा बालक बालिका टीनएजर्स कहलाते है।

5. शरीर के किस रचना के कारण हमारे गले से स्वर निकलता है?

उत्तर:- स्वर यंत्र (larynx) के कारण हमारे गले से स्वर निकलती है

6. किशोर बालक के शरीर में दिखनेवाले दो गौण लैंगिक गुण का नाम बताएँ।

उत्तर:- (1) चेहरे पर बाल (मूंछ दाढ़ी) उगना (2) सीने पर बाल आना

7. वृषण द्वारा स्स्रावित पौरुष हॉर्मोन क्या कहलाता है?

उत्तर:-वृष्ण द्वारा स्रावित पौरुष हार्मोन टेस्टोस्टेरोन (Testosteron) कहलाता है

8. नारियों में ऋतुस्राव चक्र या मासिक चक्र सामान्यतः कितने दिनों तक चलता है?

उत्तर:- नारियों में मासिक चक्र सामान्यतः 28 दिनों तक चलता है

9. नारी के जीवन में पहली बार होनेवाला मासिक स्राव क्या कहलाता है?

उत्तर:-नारी जीवन में पहली बार होने वाले मासिक चक्र मेनार्क कहलाता है

10. लड़कों का किस उम्र के पहले विवाह करना कानूनन अपराध है?

उत्तर:- लड़कों का 21 वर्ष के पूर्व विवाह करना अपराध है

11. जननांग के क्रियाशील होने पर बालक एवं बालिकाओं के शरीर में स्पष्ट दिखनेवाले गुण क्या कहलाते हैं?

उत्तर:- जननांग के क्रियाशील होने पर बालक एवं बालिकाओं के शरीर में स्पष्ट दिखने वाले गुन गौण लैंगिक गुण कहलाता है

12. वैसे क्रोमोसोम जो मनुष्य में लिंग निर्धारण के लिए उत्तरदायी है, क्या कहलाते हैं?

उत्तर:- लिंग क्रोमोसोम (sex chromosomes)

13. जन्म के पूर्व भ्रूण का नष्ट किया जाना क्या कहलाता है?

उत्तर:- जन्म के पूर्व भ्रूण का नष्ट किया जाना भ्रूण हत्या कहलाता है

sugam vigyan class 8 chapter 10 question answer:लघु उत्तरीय प्रश्न

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. किशोरावस्था किसे कहते हैं?

उत्तर:- मानव जीवन की वह अवधि जब शरीर में ऐसे परिवर्तन होते हैं, जिनके कारण शरीर जनन-योग्य बन जाता है, किशोरावस्था का लाती है।

2. किशोर बालक का स्वर कभी-कभी क्यों भरनि लगता है?

उत्तर:- किशोर बालकों में लिरिक्स स्वर यंत्र की पेशियों में अधिक वृद्धि हो जाती है जिसके कारण उनका स्वर फटने लगता है

3. पौरुष हॉर्मोन तथा स्त्री हॉर्मोन के स्त्राव का नियंत्रण कैसे होता है?

उत्तरः-पुरुष हार्मोन तथा स्त्री हार्मोन के स्राव का नियंत्रण पिट्यूटरी ग्रंथि से स्रावित हार्मोन फॉलिकल उत्तेजक हार्मोन (folical-stimulating hormones, FSH) के द्वारा होता है।

4. ऋतुस्राव चक्र से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:-किशोरावस्था में नारी में जनन क्षमता प्रारंभ हो जाती है। इस अवस्था में स्त्रियों के आंतरिक जननांगों में कुछ चक्रीय क्रियाएं होती है जिसे ऋतुस्त्राव कहते हैं।

5. जनन क्षमता प्रारंभ होने के बावजूद किशोर बालिका माँ बनने लायक क्यों नहीं मानी जाती है?

उत्तर:-जनन क्षमता प्रारंभ होने के बावजूद किशोर बालक मां बनने लायक नहीं मानी जाती है क्योंकि इस उम्र में बालिकाएं शारीरिक रूप से और मानसिक रूप से मां बनने के लिए तैयार नहीं होती है।

6. शरीर स्वस्थ रखने की मूल शर्तें क्या हैं?

उत्तरः-शरीर स्वस्थ रखने की मूल शर्तें निम्नलिखित है-
i. संतुलित आहार
ii. शरीर की नियमित सफाई
iii. नियमित व्यायाम
iv. बुरी आदतों से परहेज (व्यासन मुक्त)
v. शुद्ध एवं स्वच्छ हवा

7. ऐसे दो कारणों का उल्लेख करें जिससे AIDS होने की संभावना रहती है।

उत्तर:-ऐसे दो कारण निम्न है जिससे एड्स होने की संभावना रहती है।
i.AIDS से पीड़ित व्यक्ति के साथ अनैतिक यौन संबंध ( संभोग)
ii. इंजेक्शन लगाने वाले सिरिंज कि संक्रमित सुई से इंजेक्शन लगवाना

sugam vigyan class 8 chapter 10 question answer:दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. किशोरवस्था में होनेवाले शारीरिक परिवर्तनों का उल्लेख करें।

उत्तर:-किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन निम्नलिखित है।
(i) शरीर की लंबाई में वृद्धि
(ii) शरीर की आकृति में परिवर्तन
(iii) स्वर में परिवर्तन
(iv) तेल ग्रंथियों तथा स्वेद ग्रंथियां का अधिक क्रियाशील होना
(v) मनोवैज्ञानिक परिवर्तन
(i) शरीर की लंबाई में वृद्धिः- अचानक लंबाई में वृद्धि होना। बाजू और टाँगों की अस्थियाँ लंबी हो जाती हैं और लड़का लंबा हो जाता है।
(ii) शरीर की आकृति में परिवर्तनः कंधे और वक्ष दोनों ही चौड़े हो जाते हैं।
(iii) स्वर में परिवर्तनः आवाज़ भारी हो जाती है। ऐडम्स ऐपल, सुस्पष्ट उभरा भाग गले में दिखाई देता है। आवाज भर्राने लगती है।
(iv) तेल ग्रंथियों तथा सुवेद ग्रंथियों का अधिक क्रियाशील होना:-पसीना और स्वैद ग्रंथियों के स्राव में वृधि के कारण चेहरे पर फुसियाँ और मुँहासे हो जाते हैं।
(v) मनोवैज्ञानिक परिवर्तनः बौद्धिक विकास के कारण सोचने समझने तथा अभिव्यक्ति की क्षमता में बदलाव आने लगता है।

2. किशोर बालकों का स्वर किशोर बालिकाओं के अपेक्षा सामान्यतः भारी या भर्रानेवाला क्यों होता है?

उत्तर:- श्वास नाल या ट्रेकिया के अगले छोर पर एक छोटे से बक्से के समान रचना होती है जो स्वर यंत्र कहलाती है। इसके कारण ही गले से आवाज निकलती है यौवनारंभ काल में लैरिक्स के आकार में वृद्धि होती है। यह गले में सामने की ओर एक स्पष्ट उभार के रूप में दिखाई देता है जिसे ऐडम्स एप्पल या कंठमनी कहते हैं। इसके कारण ही बालकों का स्वर बालिकाओं की अपेक्षा भारी होता है।

3. गौण लैंगिक गुण क्या हैं? स्त्रियों एवं पुरुषों के गौण लैंगिक गुणों की एक सूची बनाएँ।

उत्तर:-ऐसे लक्षण जिनको बाहर से मात्र देखकर बालक एवं बालिकाओं की पहचान हो जाती है गौण लैंगिक गुण कहलाते हैं। किशोर बालक के शरीर में दिखने वाले गौण लैंगिक गुण निम्नलिखित है:-
(i) उनके चेहरे पर बाल (मूंछ दाढ़ी) उगने लगते हैं।
(ii) उनके सीने पर बाल आने लगते हैं।
(iii) बाहों, जाँघों या शरीर के अन्य स्थानों की पेशियां ( पुष्ट (muscles) होने लगती है
(iv) कक्षीय (arm pit) बाल उगने लगते हैं।
(v) बाह्य जननांगों के समीप बाल उगने लगते हैं।
किशोर बालिकाओं के शरीर में दिखने वाले गौण लैंगिक गुण इस प्रकार है:-
(i) स्तनों का विकास होने लगता है।
(ii) नितंब में कुछ फैलाव आ जाता है।
(iii) कक्षीय बाल उगने लगते है।
(iv) बाह्य जननांगों के समीप बाल उगने लगते हैं।
(v) जाँघ, चेहरे तथा नितंबों पर बसा के जमाव होने के कारण यह चिकने दिखने लगते हैं।

4. मासिक चक्र या रजोधर्म या ऋतुस्त्राव चक्र क्या है? वर्णन करें।

उत्तर:- किशोरावस्था में स्त्रियों के आंतरिक जननांगों में कुछ चक्रीए क्रियाएं होती है जिसे मासिक चक्र या मासिक धर्म या रजोधर्म या रितुस्राव कहते हैं। इस अवस्था में उसके अंडाशय एस्ट्रोजन एवं प्रोजेस्ट्रोन नामक हार्मोन उत्पन्न करते हैं जिससे हर महीने में एक बार गर्भाशय की परत मोटी होने लगती है। कुछ अन्य हार्मोन अंडाशय को एक अंडा उत्सर्जित करने का संकेत देते यदि अंडा का पुरुष के शुक्राणु से सम्मेलन ना हो तो गर्भाशय की परत टूटकर तथा अंडाणु रक्त स्राव के रूप में बाहर निकल जाती है। यह चक्र 28 दिनों तक चलता और सामान्य स्थिति में प्रत्येक 28 दिन पर यह चक्र फिर से प्रारंभ होता है, तथा 45 से 50 वर्ष की आयु के बीच बंद हो जाता है।

5. AIDS के संबंध में आप क्या जानते हैं?

उत्तर:- एड्स का पूरा नाम एक्वायर्ड इम्यून डिफिशिएंसी सिंड्रोम है। यह एक विषाणु या वायरस HIV(human immuno deficiency virus) के कारण होने वाले रोग है। इस वायरस का संक्रमण एक स्वस्थ व्यक्ति को कई कारणों से हो सकता है। जैसे संक्रमित सुई से इंजेक्शन लगवाना, एड्स से पीड़ित व्यक्ति के साथ अनैतिक योन संबंध (संभोग), रक्त देना आदि। एड्स रोग ग्रसित महिला द्वारा जनित शिशु भी इस रोग से ग्रसित होते हैं।
इसे भी देखें – sugam vigyan class 8 chapter 9

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top