sugam vigyan class 8 chapter 3 question answer:संश्लेषित तंतु एवं प्लास्टिक

Table of Contents

sugam vigyan class 8 chapter 3 question answer

 

दोस्तो स्वागत है rk knowledge ब्लॉग में इस पोस्ट में sugam vigyan class 8 chapter 3 question answer का पूरा solution देखेंगे अगर इस पोस्ट में कोई प्रॉब्लम हो तो हमे comment करके जरूर बताएं हम अपडेट कर देंगे

sugam vigyan class 8 chapter 3 question answer

संश्लेषित तंतु एवं प्लास्टिक

sugam vigyan class 8 chapter 3 question answer:अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. बहुलक से क्या समझते हैं?

उत्तर:- बहुलक एक विशाल अनु होता है जो अनेक छोटी इकाइयों से मिलकर बना होता है

2. एकलकों से बहुलक बनाने की विधि क्या है?

उत्तर:-एकलको से बहुलक बनाने की विधि बहुलीकरण है

3 . पॉलिथीन का निर्माण किन अणुओं से होता है?

उत्तर:-पॉलिथीन का निर्माण एथिलीन के बहुत से अनू आपस में मिलकर होता है

4. रेयॉन किस प्राकृतिक बहुलक से बनाया जाता है?

उत्तर:- रियान प्राकृतिक बहुलक सेल्यूलोज से बनाया जाता है

5. रेयॉन के कोई तीन उपयोग बताएँ।

उत्तर:- i. वस्त्र बनाने में, ii. बिस्तर की चादर बनाने में, iii. कालीन बनाने में

6. संश्लेषित रेशों का वस्त्र बनाने के अलावे कोई पाँच अन्य उपयोग बताएँ।

उत्तर:- i. रस्सी बनाने में, ii. टूथ ब्रश बनाने में, iii. पैराशूट का कपड़ा बनाने में, iv. मछली पकड़ने के जाल बनाने में, v. कंघी बनाने में

7. बेकेलाइट किस प्रकार का प्लैस्टिक है?

उत्तर:- बीकेलाइट उस्मादृढ़ (Thermosetting) प्लास्टिक है

8. ऊष्मासुघट्य एवं ऊष्मादृढ़ एक-एक पदार्थ का नाम लिखें।

उत्तर:- पॉली विनाइल क्लोराइड, यूरिया
 Note
1.थर्मोप्लास्टिक:-यह वह प्लास्टिक होती है जो गर्म करने पर विभिन्न रूपों में बदल जाती है। जैसे- पॉलीथीन, पॉली प्रोपीलीन, पॉली विनायल क्लोरायड ।
2. थर्मोसेटिंग- यह वह प्लास्टिक होती है जो गर्म करने पर सेट हो जाती है, जैसे- यूरिया, फॉर्मेल्डिहाइड, पॉली यूरेथेन।

9. पॉलिऐमाइड श्रृंखलाओं से बने बहुलक का क्या नाम है?

उत्तर:-पोलीएमाइड श्रृंखलाओं से बने बहुलक का नाम नायलॉन है

10. दो जैव-अनिम्नीकरणीय पदार्थों के नाम बताएँ।

उत्तरः-एलुमिनियम, प्लास्टिक

sugam vigyan class 8 chapter 3 question answer: लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. एक उदाहरण देकर समझाएँ कि नाइलॉन रेशे काफी सबल होते हैं।

उत्तरः- उदाहरण- नायलॉन का उपयोग चट्टानों पर चढ़ने हेतु रस्सी बनाने में किया जाता है। क्योंकि नायलॉन बहुत मजबूत ( सबल) होते हैं

2. नाइलॉन क्या है? इसका नाम नाइलॉन क्यों पड़ा?

उत्तर:- नायलॉन एक मानव निर्मित तंतु है इसका विकास द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुआ। इसे सर्वप्रथम न्यूयॉर्क एवं लंदन के बाजारों में बेचा गया इसीलिए इसका नाम नायलॉन पड़ा

3. ‘धोओ तथा पहनो’ पदार्थ किसे कहते हैं?

उत्तरः- उत्तर प्रेस करने कोई आवश्यकता ना होने के कारण संश्लेषित तंतुओं को धोओ तथा पहनो पदार्थ कहते हैं

4. ऊष्मासुघट्य एवं ऊष्मादृढ़ में क्या अंतर है?

उत्तर:-थर्मोप्लास्टिक प्लास्टिक गर्म किए जाने पर मुलायम तथा ठंडा किए जाने पर पुनः कठोर हो जाते हैं जबकि उस्मादृढ़(थर्मोसेटिंग)प्लास्टिक गर्म करने पर मुलायम नहीं होते हैं

5. विद्युत स्वीच ऊष्मादृढ़ प्लैस्टिक से बनते हैं, क्यों?

उत्तरः- विद्युत स्विच थर्मोसेटिंग प्लास्टिक से बनते हैं क्योंकि यह थर्मोप्लास्टिक की अपेक्षा अधिक कठोर तथा विद्युतरोधी होता है

6. बेकेलाइट का उपयोग कहाँ-कहाँ होता है?

उत्तर:- बेकेलाइट का उपयोग विद्युत प्लग, स्विच, टेलीफोन उपकरण के बाहरी ढांचे एवं बिजली के अन्य सामान बनाने के साथ-साथ इसका उपयोग घरेलू बर्तनों का हत्था, मोटरों के पार्ट्स रेडियो एवं टेलीविजन के कैबिनेट आदि बनाने में होता है

7. यह दर्शाने के लिए कि प्लैस्टिक प्रकृति में अक्षयकारी होते हैं, उदाहरण दें।

उत्तर:- प्लास्टिक हवा और पानी से क्रिया नहीं करते हैं इसलिए प्लास्टिक प्राकृतिक में अक्षयकारी होते हैं। उदाहरण- घर में प्रयोग होने वाले प्लास्टिक के डिब्बे और बाल्टी आदि को सालों साल प्रयोग में लाने के बावजूद ना तो उन पर जंग लगता है और ना ही रूप रंग में बदलाव आता है

8. ग्रीष्म ऋतु में सूती कमीज एवं संश्लेषित सामग्री से बने कमीज में से कौन खरीदना चाहिए? |

उत्तरः- संश्लेषित तंतु वायु को अपने से होकर गुजरने नहीं देते हैं तथा जल एवं पसीने का अवशोषण नहीं कर पाते हैं। अतः ये गर्मी के दिनों के लिए अच्छे नहीं होते हैं इसीलिए ग्रीष्म ऋतु में सूती के कमीज एवं संश्लेषित के कमीज में से सूती का कमीज खरीदना चाहिए

sugam vigyan class 8 chapter 3 question answer: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. संश्लेषित तंतु से क्या समझते हैं? मझत दो संश्लेषित तंतुओं के नाम तथा प्रत्येक के तीन-तीन उपयोग बताएँ।

उत्तर:- जो तंतु रासायनिक पदार्थों से निर्मित किए जाते हैं उन्हें संश्लेषित तंतु कहते हैं। दो संश्लेषित तंतु तथा प्रत्येक के तीन-तीन उपयोग इस प्रकार हैं।

i. नायलॉन
उपयोग:-(a) पहनने के कपड़े बनाने में (b) मछली पकड़ने की जाली बनाने में (c) टूथ ब्रश बनाने में
ii. रियान रेशा
उपयोग:- (a ) वस्त्र बनाने में (b) बिस्तर के चादर बनाने में (c) कालीन बनाने में

2. नाइलॉन के मुख्य उपयोग बताएँ। प्रयोग द्वारा दर्शाएँ कि नाइलॉन धागा इस्पात के तार से भी सबल होता है

उत्तर:- नायलॉन का मुख्य उपयोग रसिया, टूथब्रश, वस्त्रों, मोजो इत्यादि में होता है। नायलॉन धागा इस्पात के तार से भी अधिक सबल होता है इसे दर्शाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
इसके लिए एक शिकंजा सहित लौह स्तंभ लिया लगभग 60 मीटर लंबा नायलॉन धागा लिया तथा उसे स्तंभ के शिकंजे से इस प्रकार बांधते हैं कि वह स्वतंत्र रूप से घूम सके। इसके स्वतंत्र सिरे से एक पल्ला लटका दिया ताकि इस पर बाट रखी जा सके। पलड़े पर एक-एक करके बांट तब तक रखें जब तक कि धागा टूट न जाए धागा को तोड़ने के लिए आवश्यक भर नोट कर लिया अब इस्पात के समान लंबाई और करीब-करीब सामान मोटाई के धागों के साथ प्रयोग को दोहराया जिससे पता चलता है कि नायलॉन का तोड़ने के लिए आवश्यक भार इस्पात को तोड़ने के लिए आवश्यक भार से ज्यादा है। इससे पता चलता है कि नायलॉन धागा इस्पात के तार से अधिक सबल होता है

3. संश्लेषित तंतुओं से क्या-क्या लाभ हैं? विस्तार से चर्चा करें।

उत्तर:- संश्लेषित तंतुओं से कई लाभ है संश्लेषित तंतुएं सरलता से उपयोग में आने वाले सबल, अपेक्षाकृत कम खर्चीली, आकर्षक डिजाइनों में उपलब्ध तथा कम देखभाल चाहने वाले होते हैं। यह धोने पर शीघ्र सूख जाते हैं। यूनान प्रतिरोधी होने के कारण धोने पर यह नहीं सिकुड़ते है। आता इन पर प्रेस करने की आवश्यकता नहीं होती

4. प्लैस्टिक क्या है? दो ऊष्मादृढ़ प्लैस्टिक के उदाहरण दें तथा उनके उपयोगों की विस्तृत जानकारी दें

उत्तर:- प्लास्टिक मानव निर्मित पदार्थ है। यह दो प्रकार के होते हैं थर्मोप्लास्टिक और थर्मोसेटिंग प्लास्टिक (उस्मादृढ़ प्लास्टिक) थर्मोसेटिंग प्लास्टिक को थर्मोसेट्स भी कहते हैं इसके दो उदाहरण बेकलाइट और मेलामाइन है बेकलाइट का उपयोग विद्युत प्लग, स्विच, टेलीफोन उपकरण के बाहरी ढांचे एवं बिजली के अन्य सामान बनाने के साथ-साथ घरेलू बर्तनों का हत्था, मोटरों के पार्ट्स आदि बनाने में भी होता है। मेलामाइन का उपयोग मेजों की ऊपरी सतह, बर्निश, फर्श का टाइल आदि बनाने में होता है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top