best solution sugam vigyan class 8 chapter 8 question answer

sugam vigyan class 8 chapter 8 question answer:कोशिका-संरचना तथा कार्य

दोस्तो इस पोस्ट में कोशिका-संरचना तथा कार्य sugam vigyan class 8 chapter 8 question answer पूरा देखने वाले है अगर इस पोस्ट में कोई प्रॉब्लम हो तो हमे comment करके जरूर बताएं हम अपडेट कर देंगे

Table of Contents

sugam vigyan class 8 chapter 8 question answer:अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. दो एककोशिकीय जीवों के नाम लिखें।

answer:-अमीबा, ईस्ट एक कोशिकीय जीव है

2. कोशिका की खोज किसने की थी?

answer:- कोशिका का खोज सर्वप्रथम रॉबर्ट हुक ने किया था

3. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन-क्षमता कितनी होती है?

answer:-सामान्यतः संयुक्त सूक्ष्मदर्शी का आवर्धन क्षमता 2000 से 3000 गुना तक होती है

4. जीवाणु को किस रंजक से अभिरंजित किया जाता है?

answer:-जीवाणु को ग्राम अभिरंजक से अभीरंजीत किया जाता है

5. श्वेत-रुधिर कोशिका की आकृति कैसी होती है?

answer:-श्वेत रुधिर कोशिकाओं की आकृति अनियमित होती है।

6. सबसे बड़ी कोशिका कौन-सी है?

answer:-सबसे बड़ी कोशिका तंत्रिका कोशिका है

7. जंतु कोशिका की सबसे बाहरी परत क्या है?

answer:-जंतु कोशिका का बाहरी परत कोशिका झिल्ली है

8. अवर्णीलवक कहाँ पाए जाते हैं?

answer:-अवर्णी लवक जड़ों, भूमिगत तना आदि में पाए जाते हैं

9. केंद्रिका कहाँ पाई जाती है?

answer:-केंद्रीका केंद्रक के भीतर केंद्रकद्रव्य में पाई जाती है।

10. दो प्रोकैरियोटिक जीवों के नाम लिखें।

answer:-जीवाणु, नील हरित शैवाल प्रोकैरियोटिक जीव है

sugam vigyan class 8 chapter 8 question answer:लघु उत्तरीय प्रश्न

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. कोशिका की परिभाषा दें।

उत्तर:- शरीर की रचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को कोशिका कहते हैं

2. कोशिका तथा उसके अवयवों को अभिरंजित करनेवाले मुख्य रंजकों के नाम लिखें।

उत्तर:- कोशिकाओं तथा कोशिका के विभिन्न अवयवों को अभी रंजीत करने के लिए अनेक प्रकार के रासायनिक रंजक का प्रयोग किया जाता है। है। आयोडीन के घोल से शैवाल को, कॉट्न ब्लू से कवक को, ग्राम अभिरंजक से जीवाणु को, एसीटोकारमीन से राका सूत्र को, हीमा ट्रॉक्स क्लीन से कैद्रके,

3. कोशिका झिल्ली को चयनात्मक पारगम्य झिल्ली क्यों कहा जाता है?

उत्तर:-कोशिका झिल्ली को चयनात्मक पारगम्य झिल्ली कहा जाता है क्योंकि यह केवल ऐच्छिक पदार्थों को कोशिका के अंदर आने तथा हानिकारक उत्सर्जित पदार्थों को बाहर निकालती है।

4. जीवद्रव्य में पाए जानेवाले विभिन्न अंगकों के नाम लिखें।

उत्तर:- जीव द्रव्य में पाए जाने वाले विभिन्न अंगोंको का नाम इस प्रकार है:- माइट्रोकांडिया, गॉल्जी बॉडी, एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम, प्लास्टिड, लाइसोसोम, रिक्तिकाए, राइबोसोम, केंद्रीयका, गुणसूत्र, तारककाय

5. माइटोकॉण्ड्यिा को ‘कोशिकीय ऊर्जा-गृह’ क्यों कहा जाता है?

उत्तर:-यह दोहरी झिल्ली से घिरी दंडाकार या गोलाकार रचना होती है। जो कोशिका द्रव्य में पाई जाती है यह कोशिकीय श्वसन के दौरान ऊर्जा (ATP) का निर्माण करती है जिसके कारण इन्हें ऊर्जा गृह (power house) कहा जाता है।

6. हरितलवक को पादप कोशिका का रसोईघर क्यों कहा जाता है?

उत्तर:- हरित लवक में क्लोरोफिल नामक हरे रंग का वर्णक पाया जाता है। यह पौधों की हरी पतियों तथा अन्य हरे भागो में पाय जाते हैं प्रकाश संश्लेषण की क्रिया क्लोरोफिल वर्णक तथा र सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में संपन्न होती है इसी कारण इसे पादप कोशिकी का रसोईघर कहा जाता है

7. पादप कोशिका तथा जंतु कोशिका में क्या अंतर है?

उत्तर:- पादप कोशिका तथा जंतु कोशिका में निम्नलिखित अंतर है :-
पादप कोशिका-
i. इसमें कोशिका भित्ति उपस्थित होती है।
ii. इसमें लवक (plastid) उपस्थित होती है
iii. कोशिका के मध्य भाग में एक बड़ी रसधानी पाई जाती है
जंतु कोशिका-
i. इसमें कोशिका भित्ति अनुपस्थित होती है।
ii. इसमें लवक अनुपस्थित होते हैं
iii. कोशिका में छोटी-छोटी रसधानियां पाई जाती है या अनुपस्थित होती है

8. केंद्रक को ‘कोशिका का नियंत्रण केंद्र’ क्यों कहा जाता है?

उत्तर:- क्योंकि यह कोशिका का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें कोशिका की वंशानुगत जानकारी होती है और कोशिका के विकास और प्रजनन को नियंत्रण भी करता है।

sugam vigyan class 8 chapter 8 question answer:दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखे गए एक पादप कोशिका का वर्णन करें।

उत्तरः-पादप कोशिका (Plant Cell) मधुमक्खी के छत्ते के आकार में षट्भुज आकृति की होती है जो कोशिका भित्ति (cell wall) से घिरी होती है यह कोशिका को आकार प्रदान करने का काम करती है। पादप कोशिका (Plant Cell) में कोशिका भित्ति के अलावा कोशिका झिल्ली जीवद्रव्य एवं केंद्रक होता है। इसमें विभिन्न प्रकार की विशेष संरचनाएं भी पायी जाती हैं जिन्हें कोशिकांग कहा जाता है जैसे- माइटोकान्ड्रिया, रिक्तिका, लाइसोसोम, गॉल्जिकाय आदि। पादप कोशिका (Plant Cell) में केन्द्रक, कोशिका द्रव्य से एक झिल्ली द्वारा अलग रहता है। जिसे केन्द्रक झिल्ली कहते हैं।

2. “सजीवों में कोशिका आधारभूत संरचनात्मक इकाई है।” समझाइए।

उत्तर:- जिस प्रकार भवन निर्माण के लिए ईटों का प्रयोग होता है उसी प्रकार सजीव जगत में जी विभिन्न भिन्न होते हुए भी कोशिकाओं के बने होते हैं इसीलिए यह कहा जा सकता है कि कोशिका सजीवों की आधारभूत संरचनात्मक इकाई है।

3. कोशिका में गुणसूत्र कहाँ पाए जाते हैं? उनके कार्यों का वर्णन करें।

उत्तर:- कोशिका में गुणसूत्र केंद्रक द्रव्य में धागे के समान पाए जाते हैं प्रत्येक गुणसूत्र दो क्रोमेटिन धागे का बना होता है। क्रोमेटिन रासायनिक दृष्टि से न्यूक्लिक अम्ल (DNA & RNA) तथा प्रोटीन (histone या nonhistone) का बना होता है। गुणसूत्र पर दाने के समान रचनाएं जीन पाई जाती है यह अनुवांशिक लक्षणों के वाहक होती है। अनुवांशिक गुणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक ले जाने का कार्य करती है।

4. निम्नलिखित में किन्हीं दो पर टिप्पणी लिखें।

(क) कोशिका-झिल्ली (ख) माइटोकॉण्ड्रिया (ग) हरितलवक

उत्तर:-
(क) कोशिका झिल्ली:- यह जीव द्रव्य के लिपिड प्रोटोन की बनी होती है जंतु कोशिका की यह सबसे बाहरी परत होती है। कोशिका झिल्ली कोशिका को निश्चित आकृति तथा अंदर की रचनाओं को सुरक्षा प्रदान करती है। यह कोशिका को दूसरे कोशिका से पृथक करती है। यह चयनात्मक पारगम्य होती है।
(ख) माइट्रोकांड्रियाः- यह दोहरी झील्ली से घिरी हुई दंडाकार या गोलाकार रचना होती है जो कोशिका द्रव में पाई जाती है। यह कोशिकीय श्वसन के दौरान ऊर्जा का निर्माण करती है। जिसके कारण इन्हें कोशिकीय ऊर्जा कहा जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top