best solution sugam vigyan class 8 chapter 9 question answer

Table of Contents

sugam vigyan class 8 chapter 9 question answer

 

दोस्तो इस पोस्ट में sugam vigyan class 8 chapter 9 question answer पूरा देखने वाले है अगर इस पोस्ट में कोई प्रॉब्लम हो तो हमे comment करके जरूर बताएं हम अपडेट कर देंगे

sugam vigyan class 8 chapter 9

sugam vigyan class 8 chapter 9:अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. एककोशिकीय जीव में अलैंगिक जनन की किन्हीं दो विधियों के नाम लिखें।

उत्तरः – एक कोशिकीय जीव में अलैंगिक जनन की दो विधियां इस प्रकार है:-
i. विभाजन ii. मुकुलन

2. द्विविभाजन विधि के द्वारा जनन करनेवाले किन्हीं तीन जीवों के नाम लिखें।

उत्तर:- द्विविभाजन विधि के द्वारा जनन करने वाले तीन जीव निम्न है।
i. अमीबा ii. पैरामीशियम iii. यूग्लीना

3. एक ऐसे बहुकोशिकीय जंतु का उदाहरण दें जिसमें मुकूलन होता है।

उत्तर:- मुकुल द्वारा जनन बहुकोशिकीय जंतु हाइड्रा में होता है।

4. मुकुलन द्वारा कॉलोनी बनानेवाले किन्हीं दो जंतुओं के नाम लिखें।

उत्तर:- मुकुलन द्वारा कॉलोनी बनाने वाले 2 जंतुओं निम्न है i. स्पंज ii. कोरल

5. पुनरुद्भवन की क्षमता रखनेवाले किन्हीं तीन जंतुओं के नाम लिखें।

उत्तरः-पुनरुदभवन की क्षमता रखने वाले तीन जंतु है निम्न है
i. हाइड्रा ii. चपटे क्रीमी ii. तारा मछली

6. पुरुष में वृषण की संख्या कितनी होती है? नर युग्मक शुक्राणु कहाँ बनते हैं?’

उत्तर:- पुरुष में एक जोड़ा वृषण पाया जाता है। वृषणमें ही बहुत अधिक संख्या में नर युग्मक शुक्राणु बनते हैं।

7. एक ऐसे जंतु का नाम बताएँ जिसमें निषेचन मादा के शरीर के बाहर होता है।

उत्तर:- मेंढक ऐसे जंतु है जिसमें निषेचन मादा के शरीर के बाहर होता है।

8. किन्हीं दो उभयलिंगी जंतुओं का नाम बताएँ।

उत्तर:- केचुआ और फीता कृमि दोनों उभयलिंगी जंतु है।

9. पुरुष में शुक्राणु किस जननांग में परिपक्व होते हैं?

उत्तर:- पुरुष में शुक्राणु अधिवृषण या एपीडीडाइमिस इसमें एकत्र होकर परिपक्व होते हैं।

10. शुक्राणु किस जननांग में विकसित होते हैं?

उत्तर:- शुक्राणु वृषेण जननांग में विकसित होता है।

11. अंडाणु किस जननांग में विकसित होते हैं?

उत्तर:- अंडाणु अंडाशय जननांग में विकसित होता है।

12. नर और मादा युग्मकों का संयोजन क्या कहलाता है?

उत्तर:- नर और मादा युग्मको का संयोजन निषेचन कहलाता है।

13. मनुष्य में अंडाणु का निषेचन किस जननांग में होता है?

उत्तर:- मनुष्य में अंडाणु का निषेचन फैलोपियन नलिका में होता है

14. निषेचित अंडाणु क्या कहलाता है?

उत्तर:- निषेचित अंडाणु जाईगोट (zygote) कहलाता है।

15. अंतःस्रावी ग्रंथियों का स्राव क्या कहलाता है?

उत्तर:- अंतस्त्रवि ग्रंथियों का स्त्रव हार्मोन कहलाता है

sugam vigyan class 8 chapter 9:लघु उत्तरीय प्रश्न

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. अलैंगिक जनन किसे कहते हैं?

उत्तरः-प्रत्येक जीव का जीवन एक कोशिका से प्रारंभ होता है अगर यह कोशिका केवल एक ही जनक से विकसित होती है तब इस प्रकार का जनन अलैंगिक जनन कहलाता है

2. लैंगिक जनन क्या है?

उत्तरः-प्रजनन की वह क्रिया जिसमें दो युग्मकों के मिलने से युग्मज का निर्माण होता है और नए जीव की उत्पत्ति होती है। वह लैंगिक जनन कहलाती है। यह दोनों युग्मक एक मादा से आता है और दूसरा नर से आता है।

3. द्विविभाजन द्वारा जनन के लिए कैसी परिस्थितियों की आवश्यकता है?

उत्तर:- द्विविभाजन द्वारा जनन के लिए अनुकूल परिस्थितियों की आवश्यकता है अर्थात उचित मात्रा में भोजन, तापमान, जल उपलब्ध होने पर ही होता है

4. अंतः निषेचन किसे कहते हैं?

उत्तर:- जब निषेचन की क्रिया मादा शरीर के अंदर होती है तो इसे आंतरिक निषेचन कहते हैं
eg:-मनुष्य, बंदर
                               or
बहुत-से जीवों, जैसे कुत्ता, बिल्ली, गाय, कीट, मनुष्य आदि में पुरुष अपने शुक्राणुओं को मादा के शरीर के अंदर छोड़ते हैं। शुक्राणु अंडों को मादा के शरीर के अंदर ही निषेचित करते हैं, ऐसे निषेचन को आंतरिक निषेचन कहते हैं।

5. अमीबा में जनन कैसे होता है?

उत्तर:- अमीबा द्विविभाजन नामक सामान्य अलैंगिक प्रजनन विधि द्वारा प्रजनन करता है। समसूत्री विभाजन के माध्यम से अपनी अनुवांशिक सामग्री की नकल बनाने के बाद कोशिका बराबर आकार की दो संतति कोशिकाओं में विभाजीत हो जाती है।
Note
समसूत्री कोशिका विभाजन या समसूत्रण (Mitosis) साधारण कोशिका विभाजन है। इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती है, प्रथम चरण में कोशिका के केन्द्रक का विभाजन होता है। इस प्रक्रिया को केन्द्रक-विभाजन (कैरियोकाइनेसिस) कहते हैं। विभाजन के द्वितीय चरण में कोशिका-द्रव्य का विभाजन होता है। इस प्रक्रिया को कोशिका-द्रव्य विभाजन कहते हैं। विभाजन के अन्त में मातृकोशिका, पुत्री-कोशिका में बदल जाती है। सर्वप्रथम इस विभाजन का वर्णन फ्लेमिंग ने सन् 1879 में किया ।

6. मनुष्य में नर तथा मादा युग्मकों का संयोजन कैसे होता है?

उत्तर:- अंडाणु अंडाशय में विकसित होते हैं। अंडाशय से निकलने वाला अंडाणु अंडाशय के समीप स्थित फैलोपियन नलिका में पहुंचता है। नर युग्मक शुक्राणु फैलोपियन नलिका में अंडाणु को निषेचित करता है। निषेचन के समय एक शुक्राणु तथा एक ही अंडाणु के न्यूक्लियसो का संयोजन होता है इस प्रकार मनुष्य में नर तथा मादा युग्मको का संयोजन होता है

7. निषेचन किसे कहते हैं?

उत्तर:- नर तथा मादा युग्मको के संयोजन की क्रिया को निषेचन कहते हैं।

8. हॉर्मोन का बालक और बालिकाओं के जननांगों पर क्या प्रभाव पड़ता है।

उत्तर:- हार्मोन या ग्रन्थिरस या अंतःस्राव जटिल कार्बनिक पदार्थ हैं जो सजीवों में होने वाली विभिन्न जैव-रसायनिक क्रियाओं, वृद्धि एवं विकास, प्रजनन आदि का नियमन तथा नियंत्रण करता है।

9. अल्ट्रासोनोग्राफी के उपयोग से लिंग भेद किस प्रकार किया जाता है?

उत्तर:-इसमें ध्वनि तरंगों के इस्तेमाल के जरिए आपके बच्चे की तस्वीर कंप्यूटर के पर्दे पर दिखाई जाती है यह तस्वीर आपके बच्चे की स्थिति और गतिविधि को दिखाती है अधिकांश अभिभावक यह स्कैन करवाते हैं क्योंकि इससे उनको अपने बच्चे की पहली झलक देखने को मिलती है हालांकि इसका मुख्य उद्देश्य यह जांच करना होता है कि बच्चा सामान्य रूप से विकसित हो रहा है या नहीं
Note:-भारत में गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड के जरिये शिशु के लिंग के बारे में बताना गैरकानूनी और दंडनीय अपराध है। इसलिए स्कैन से आपको यह पता नहीं चल सकेगा कि आपके गर्भ में बेटा है या बेटी।

sugam vigyan class 8 chapter 9:दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

 

8. अंतस्रावी ग्रंथियाँ तथा हॉर्मोन क्या है?

उत्तर:- अंत: स्रावी ग्रंथियां एक विशेष प्रकार की कोशिकाओं के समूह हैं। इन ग्रंथियों के स्राव हार्मोन कहलाते हैं। हार्मोन या ग्रन्थिरस या अंतःस्राव जटिल कार्बनिक पदार्थ हैं जो सजीवों में होने वाली विभिन्न जैव-रसायनिक क्रियाओं, वृद्धि एवं विकास, प्रजनन आदि का नियमन तथा नियंत्रण करता है। ये कोशिकाओं तथा ग्रन्थियों से स्रावित होते हैं। हार्मोन साधारणतः अपने उत्पत्ति स्थल से दूर की कोशिकाओं या ऊतकों में कार्य करते हैं इसलिए इन्हें ‘रासायनिक दूत’ भी कहते हैं। इनकी सूक्ष्म मात्रा भी अधिक प्रभावशाली होती है। इन्हें शरीर में अधिक समय तक संचित नहीं रखा जा सकता है अतः कार्य समाप्ति के बाद ये नष्ट हो जाते हैं एवं उत्सर्जन के द्वारा शरीर से बाहर निकाल दिए जाते हैं। हार्मोन की कमी या अधिकता दोनों ही सजीव में व्यवधान उत्पन्न करती हैं।

9. मानव में कृत्रिम निषेचन द्वारा टेस्ट ट्यूब बेबी (परखनली शिशु) कैसे विकसित होती है? वर्णन करें।

उत्तर:- चिकित्सा विज्ञान में प्रगति के कारण निषेचन की क्रिया स्त्री के शरीर के बाहर कृत्रिम वातावरण में करवाई जाती है। इसके लिए चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य अंडाणु एवं शुक्राणु एकत्र किए जाते हैं। फिर उन्हें समुचित माध्यम में रखकर निषेचन कराई जाती है। निषेचन के करीब 1 सप्ताह के पश्चात बाहर विकसित भ्रूण को स्त्री के गर्भाशय में प्रतिरोपीत कर दिया जाता है। यहां भ्रूण विकसित होकर करीब 9 महीने में पूर्ण शिशु बन जाता है। इस प्रकार का निषेचन इन विट्रो निषेचन कहलाता है। इस प्रकार उत्पन्न शिशु को पहले टेस्ट ट्यूब बेबी नाम दिया गया था जो सही नहीं है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top