दोस्तो इस पोस्ट में तारे एवं सौर परिवारsugam vigyan class 8 chapter 17 question answer पूरा देखने वाले है अगर इस पोस्ट में कोई प्रॉब्लम हो तो हमे comment करके जरूर बताएं हम अपडेट कर देंगे
sugam vigyan class 8 chapter 17 question answer:अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1.तीन आकाशीय पिंडों के नाम बताएँ।
उत्तर:- i. किन्हीं तारे ii. ग्रह iii. चंद्रमा
2. प्रकाश-वर्ष किसे कहते है?
उत्तरः-प्रकाश वर्ष वाह दूरी है जिसे प्रकाश एक वर्ष में तय करता है।
3. एक तारामंडल, जिसमें सात प्रमुख तारे है, जाड़े के दिनों में दिखाई पड़ती है। उस तारामंडल के नाम बताएँ।
उत्तरः-इसे मृग या व्याघ्र या ऑरियन (Orion) के नाम से जाना जाता है।
4. उस तारे का नाम बताएँ जो पृथ्वी से स्थिर दिखाई देता है।
उत्तरः- ध्रुवतारा पृथ्वी से स्थिर दिखाई देता है
5. कुछ तारे सूर्य से भी बहुत बड़े आकार (साइज) के हैं, किंतु वे आकाश में दीप्त बिंदु के रूप में दिखाई पड़ते हैं। क्यों?
उत्तरः-कुछ तारे सूर्य से भी कई करोड़ गुना होने के बावजूद हमसे अत्यधिक दूरी पर होने के कारण वे आकाश में दीप्त बिंदु के रूप में दिखाई पड़ते हैं।
6. सौरमंडल के प्रमुख ग्रह कितने है? उनमें से सबसे छोटा कौन है?
उत्तरः-सौर मंडल के प्रमुख ग्रह 8 हैं। जिनमें सबसे छोटा बुध ग्रह है
7. सौर परिवार के सबसे बड़े ग्रह का नाम लिखिए।
उत्तरः- संकेत : बृहस्पति
8. सूर्य से बढ़ती दूरी के क्रम में सूर्य के प्रमुख ग्रहों के नाम लिखें। के अनुसार ग्रहों का क्रम इस प्रकार है- बुध (Mercury), शुक्र
उत्तरः-सूर्य से दूरी (Venus), पृथ्वी (Earth), मंगल (Mars), बृहस्पति (Jupiter), शनि (Saturn), यूरेनस (Uranus) तथा नेप्च्यून (Neptune)|
9. आकाश में खुली आँखों से देखे जा सकनेवाले ग्रहों के नाम लिखे।
उत्तर:-आकाश में पाँच को खुली आँखों से देखा जा सकता है। वे हैं- बुध, शुक्र, मंगल, वृहस्पति और शनि ।
10. यदि शुक्र सांध्यतारे के रूप में दिखाई दे रहा है तो आप इसे आकाश के किस भाग में पाएँगे?
उत्तर:- पश्चिमी क्षितिज ।
11. उन ग्रहों के नाम क्या है जिनकी खोज खगोलीय दूरदर्शक के निर्माण के बाद हुई?
उत्तर:- यूरेनस, नेप्च्यून और प्लूटो
12. ग्रहों के अतिरिक्त सौर परिवार के अन्य दो सदस्यों के नाम लिखिए।
उत्तर:- धूमकेतु, क्षुद्रग्रह ।
13. प्राकृतिक उपग्रह किसे कहते है?
उत्तर:-एक प्राकृतिक उपग्रहं अंतरिक्ष में कोई भी खगोलीय पिंड है जो एक बड़े पिंड के चारों ओर परिक्रमा करता है।
14. किन्हीं दो कृत्रिम उपग्रहों के नाम लिखें।
उत्तर:-i. इन्सैट, ii. आर्य
sugam vigyan class 8 chapter 17 question answer:लघु उत्तरीय प्रश्न
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. तारों के मुख्य अभिलक्षण क्या है?
उत्तर:- तारों के मुख्य अभिलक्षण इस प्रकार हैं- (i) तारों के पास, अपना प्रकाश होता है। (ii) तारों का आकार बहुत बड़ा होता है। (iii) तारों के पास अपना सौरमंडल होता है। (vi) तारे पृथ्वी से बहुत दूर हैं।
2. सूर्य को तारा क्यों कहते हैं?
उत्तर:-तारों के पास अपना प्रकाश होता है वैसे ही सूर्य के पास भी अपना प्रकाश है इसलिए सूर्य को तारा कहा जाता है आकार में इतना बड़ा तारा होते हुए भी सूर्य एक मध्यम आकार का तारा है, क्योंकि उससे भी बड़े तारे हैं।
3. तारामंडल क्या होता है? किन्ही दो तारामंडलों के नाम लिखिए।
उत्तरः-तारों का वह समूह, जो एक विशेष प्रतिरूप बनाता प्रतीत हो, तारामंडल (constellation) कहलाता है। जैसे सप्तर्षि, व्याघ्र
4. ग्रहों और तारों में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर:- ग्रहों और तारों में निम्न अंतर है-
तारे
i. तारे टिमटिमाते दिखाई पड़ते हैं।
ii. तारों की स्थिति में समय के साथ परिवर्तन दिखाई नहीं देता।
iii. तारे पूरव से पश्चिम की ओर चलते हुए प्रतीत होते हैं।
ग्रह
i. ग्रहों की चमक एक जैसी दिखाई पड़ती है।
ii. ग्रहों की स्थिति प्रत्येक रात्रिकाल में बदल जाती है।
iii.ग्रह कभी पश्चिम से पूरब की ओर तो कभी पूरब से पश्चिम की ओर चलते प्रतीत होते हैं।
5. (i) सप्तर्षि तथा (ii) ऑरियन तारामंडल के प्रमुख तारों की आपेक्षिक स्थितियों दशनि के लिए आरेख खीचिए।
उत्तर:-
6. व्याख्या कीजिए कि सप्तर्षि की सहायता से ध्रुवतारे की स्थिति आप कैसे ज्ञात करेंगे?
उत्तरः-सप्तर्षि की सहायता से ध्रुव तारे की स्थिति ज्ञात करने के लिए, पहले हम रात में स्वच्छ आकाश में सप्तर्षि की पहचान करेंगे। तत्पश्चात इसके सिरों के दो तारों से गुजरने वाली एक सख्त रेखा की कल्पना करेंगे। इस रेखा को उत्तर दिशा की तरफ आगे बढ़ाने पर, यह रेखा एक ऐसे तारे पर पहुँचेगी जो अधिक चमकीला नहीं होगा। यही ध्रुवतारा है ।
7. क्या आकाश में सारे तारे गति करते हैं? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:-नहीं आकाश में तारे गति नहीं करते है, किन्तु ऐसा प्रतीत होता है। ध्रुव तारे को छोड़कर सभी तारे पूर्व से पश्चिम की और गति करते प्रतीत होते है क्योंकि पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की और गति करती है। ध्रुव तारा स्थिर दिखता है क्योंकि वह पृथ्वी के अक्ष की दिशा में स्थित है।
8. तारों के बीच की दूरियों को प्रकाश-वर्ष में क्यों व्यक्त करते हैं? इस कथन से क्या तात्पर्य है कि कोई तारा पृथ्वी से आठ प्रकाश-वर्ष दूर है?
उत्तरः-तारे अनेक लाखो किलोमीटर कि दूरी में होने के कारण इस बड़ी दूरी को प्रकाश वर्ष में व्यक्त किया जाता है। यह प्रकाश द्वारा एक वर्ष में चली गई दूरी होती है। यदि यह कहा जाए कि कोई तारा पृथ्वी से आठ प्रकाश वर्ष दूर है, तो इसका तात्पर्य है कि तारे से प्रकाश आठ वर्षों में पृथ्वी पर पहुंचेगा।
9. सूर्य से बुध की अपेक्षा अधिक दूरी पर होने पर भी शुक्र अधिक गर्म होता है। ऐसा क्यों?
उत्तर:-बुध का कोई वायु मंडल नहीं है। इसलिए सूर्य से मिलने वाली सारी गर्मी उसकी सतह से प्रवर्तित हो जाती है जबकि शुक्र की सतह चट्टानों और ज्वालामुखियों से भरी है। इसके चारों ओर एक घना वायुमंडल है, जिसमें मुख्यतः कार्बन डाइऑक्साइड और सल्फ्यूरिक अम्ल (गंधकाम्ल) होता है। यह सूर्य से प्राप्त अधिकांश ऊष्मा को विकिरित होने से रोकता है। यही कारण है। कि सूर्य से बुध की अपेक्षा अधिक दूरी होने पर भी शुक्र अधिक गर्म होता है।
10. “शुक्र का ‘एक दिन’ उसके ‘एक वर्ष’ से बड़ा होता है।” इस कथन का क्या तात्पर्य है?
उत्तरः-शुक्र अपनी धुरी पर 243 दिन में एक घूर्णन पूरी करता है, अर्थात शुक्र का एक दिन पृथ्वी के 243 दिनों के बराबर है, यह पूर्व से पश्चिम की ओर घूर्णन करता है। शुक्र सूर्य की परिक्रमा 225 दिनों में पूरी करता है, अर्थात शुक्र का एक वर्ष पृथ्वी के 225 दिनों के बराबर है। इस प्रकार शुक्र का एक दिन उसके एक वर्ष से बड़ा होता है।
11. बृहस्पति की त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या की 11 गुनी है। बृहस्पति तथा पृथ्वी के आयतनों का अनुपात परिकलित कीजिए। बृहस्पति में कितनी पृथ्वियाँ समा सकती है?
उत्तर:-
update after some time
12. क्षुद्रग्रह क्या है?
उत्तर:-मंगल और बृहस्पति ग्रहों की कक्षाओं के बीच की पट्टी में लाखों अनियमित आकार के चट्टानी पिंड सूर्य की परिक्रमा करते रहते हैं। इन्हें क्षुद्रग्रह या ऐस्ट्रॉइड्स (asteroids) कहा जाता है।
13. उल्का और उल्कापिंड में क्या अंतर है?
उत्तर:-ग्रहों और क्षुद्रग्रहों के अलावा, चट्टान के छोटे टुकड़े अंतरिक्ष में चलते हैं। ये चट्टान, क्षुद्रग्रह, पुच्छल तारा, चंद्रमा, मंगल आदि के टुकड़े होते हैं। इनको उल्का कहते हैं। जबकी कुछ उल्काएँ आकार में इतनी बड़ी होती हैं कि वह पूर्णतः वाष्पित होने से पूर्व ही पृथ्वी पर पहुँच जाती है। जिसे उल्का पिंड कहते हैं
14. पुच्छल तारा (धूमकेतु) किसे कहते हैं?
उत्तरः-पुच्छल तारा एक खगोलीय पिंड है जो बालों की तरह दिखता है। इसका चमकीला सिर तथा लम्बी पूँछ होती है। ये परवलीय कक्षाओं में सूर्य का परिभ्रमण करते हैं और इनकी पूँछ सदैव ही सूर्य से परे होती है।
15. कृत्रिम उपग्रह क्या है?
उत्तरः-कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी, चंद्रमा या किसी अन्य ग्रह के चारों ओर परिक्रमा करने वाला एक मानव निर्मित उपकरण है जो पृथ्वी पर वैज्ञानिक जानकारी प्रसारित करता है या संचार के लिए उपयोग किया जाता है।
16. सुदूर संवेदन क्या है?
उत्तरः-सुदूर संवेदन एक ऐसी प्रक्रिया है जो विशेष क्षेत्र में बिना गए उस क्षेत्र के विषय में सूचनाएँ एकत्रित करता है। इस कार्य के लिए जिन उपग्रहों का उपयोग किया जाता है उसे सुदूर संवेदी उपग्रह कहा जाता है।
sugam vigyan class 8 chapter 17 question answer:दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
दीर्घउत्तरीय प्रश्न
1. तारामंडल से आप क्या समझते हैं? किसी एक तारामंडल का वर्णन करें।
उत्तर:-तारों का वह समूह, जो एक विशेष प्रतिरूप बनाता प्रतीत हो, तारामंडल (constellation) कहलाता है। यह पशु या प्राणियों से मिलते जुलते पहचानने योग्य आकृतियों से बना होता है।
i.सप्तर्षि तारामंडल:- यह पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध (हेमीस्फ़ेयर) के आकाश में रात्रि में दिखने वाला एक तारामंडल है। इसे फरवरी और मई के बीच रात्रि के प्रथम प्रहर में उत्तरी आकाश में आसानी से देखा जा सकता है। इसके सात सबसे चमकीले तारे कलछी या प्रश्नचिह्न जैसे आकृति बनाते प्रतीत होते हैं। इस कलछी की हत्थी में तीन तथा कटोरी में चार तारे होते हैं।
Extra: शाम 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक के समय को रात्रि का प्रथम प्रहर कहा जाता है।
2. सौरमंडल की संक्षिप्त जानकारी दें।
उत्तरः-सूर्य हमारा निकटतम तारा है। यह निरंतर हर दिशा में विशाल मात्रा में ऊष्मा तथा प्रकाश उत्सर्जित कर रहा है। पृथ्वी की लगभग समस्त ऊर्जा का स्रोत सूर्य ही है। सूर्य तथा इसकी परिक्रमा करनेवाले खगोलीय पिंडों से मिलकर सौरमंडल (solar system) बना है। इस परिवार में बहुत से पिंड हैं, जैसे ग्रह, धूमकेतु, क्षुद्रग्रह तथा उल्काएँ। सूर्य तथा इन पिंडों के बीच गुरुत्वाकर्षण बल (gravitational force) के कारण ये पिंड सूर्य की परिक्रमा करते रहते हैं।
3. पृथ्वी की कुछ विशेषताओं का उल्लेख करें।
उत्तर:-आकार की दृष्टि से पृथ्वी का स्थान प्रमुख ग्रहों में पाँचवाँ है, तापमान, ऑक्सीजन और प्रचुर मात्रा में जल की उपस्थिति के कारण पृथ्वी सौरमंडल का अकेला ग्रह जहाँ पर जीवन संभव है। पृथ्वी का आकार और सूर्य से इसकी दूरी पृथ्वी पर जीवन के दो मुख्य कारक हैं पृथ्वी अपने अक्ष पर निरंतर घूमती हुई लगभग 24 घंटे में एक चक्कर पूरा करती है जिसे पृथ्वी का घूर्णन कहते हैं। जिसके कारण पृथ्वी पर दिन और रात होते हैं। पृथ्वी के घूर्णन की दिशा पश्चिम से पूरब की ओर है। पृथ्वी लगभग 365 दिन 6 घंटे में सूर्य की एक परिक्रमा पूरी कर लेती है। इसे वार्षिक गति कहते हैं।
4. बृहस्पति तथा उसके चार मुख्य उपग्रहों की संक्षिप्त जानकारी दें
उत्तर:- बृहस्पति सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। इसका द्रव्यमान सौर मंडल के सारे ग्रहों के कुल द्रव्यमान से भी अधिक है। यह ग्रह इतना बड़ा है कि लगभग 1300 पृथ्वियाँ इस विशाल ग्रह के भीतर रखी जा सकती हैं। बृहस्पति का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का लगभग 318 गुना है। सूर्य से बृहस्पति की दूरी सूर्य के निकट के अन्य चार ग्रहों – बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल की सूर्य से दूरियों के कुल योग से भी अधिक है। बृहस्पति के वायुमंडल में मुख्यतः हाइड्रोजन और हीलियम गैसें होती हैं। इसमें बहुत तेज हवाएँ बहती हैं, जिससे चमकीले और अंधेरे भाग पैदा होते हैं। यही कारण है कि बृहस्पति में धारियाँ दिखाई देती हैं। बृहस्पति के चार सबसे बड़े चंद्रमाओं को इटालियन खगोलशास्त्री गैलीलियो गैलीली जिन्होंने पहली बार वर्ष 1610 में इन ग्रहों को देखा था, इनके नाम आयो, यूरोपा, गेनीमेड और कैलिस्टो हैं।
5. कृत्रिम उपग्रहों के किन्हीं तीन मुख्य उपयोगों का वर्णन करें।
उत्तरः-कृत्रिम उपग्रह के तीन मुख्य उपयोग निम्नलिखित हैं।
i. संचार (communication):- संचार के लिए जब किसी उपग्रह का उपयोग किया जाता तब उसे एक विशेष कक्षा में स्थापित किया जाता है। इस कक्षा को भू-स्थिर कक्षा (geostationary orbit) कहा जाता है। उपग्रह में ऐसी युक्तियाँ (devices) लगी रहती हैं जो पृथ्वी पर बने केंद्रों द्वारा भेजे गए संकेतों (signals) को प्राप्त करती हैं। और फिर उन संकेतों को विभिन्न दिशाओं में प्रेषित करती हैं।
ii. सुदूर संवेदन (romote sensing):- सुदूर संवेदन का अर्थ हैं कि विशेष क्षेत्र में बिना गए उस क्षेत्र के विषय में सूचनाएँ एकत्रित करना। इस कार्य के लिए जिन उपग्रहों का उपयोग किया जाता है उसे सुदूर संवेदी उपग्रह कहा जाता है।
iii. मौसम संबंधी (meteorological):- उपग्रहों का उपयोग कर विभिन्न ऊँचाइयों पर मौसम तथा जलवायु को प्रभावित करनेवाले विभिन्न घटकों (factors) के विषय में सूचनाएँ एकत्रित की जाती हैं। इन सूचनाओं का विश्लेषण कर वैज्ञानिक निकट या दीर्घकालीन भविष्य के मौसम के विषय में भविष्यवाणी कर पाते हैं।