sugam history class 8 chapter 10 in hindi : लघु उत्तरीय प्रश्न

sugam history class 8 chapter 10 in hindi

 

दोस्तो इस पोस्ट में उपनिवेशवाद एवं शहरी बदलाव sugam history class 8 chapter 10 question answer  का लघु उत्तरीय प्रश्न देखने वाले है अगर इस पोस्ट में कोई प्रॉब्लम हो तो हमे comment करके जरूर बताएं हम अपडेट कर देंगे

 

sugam history class 8 chapter 10

 

sugam history class 8 chapter 10:लघु उत्तरीय प्रश्न

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. औपनिवेशिक शहर क्यों विकसित हुए?

उत्तर:- औपनिवेशिक शहरों का विकसित होने के कई कारण थे जैसे नए उद्योगों की स्थापना। कुछ का विकाश प्रशासन और सत्ता के केंद्र होने के कारण हुए थे। कहीं-कहीं शहरों का विकास ब्रिटिश अधिकारियों के आवासीय क्षेत्र होने के कारण हुआ था। सरकार ने कई क्षेत्रों में सैनिक छावनी बनाई। दानापुर जैसे क्षेत्रों का महत्त्व छावनी होने के कारण बढ़ गया।

2. औपनिवेशिक शहरों में क्या-क्या सुविधाएँ थीं?

उत्तर:- औपनिवेशिक शहरों का निर्माण विशिष्ट स्थानों तथा शहरी सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया गया था। इनमें चौड़ी सड़कें, इनके दोनों ओर छायादार पेड़, चर्च, कब्रगाह, बाजार तथा अँगरेजों के आवास होते थे। इन शहरों में जलापूर्ति का समुचित प्रबंध होता था। अँगरेजों के आवास के निकट मनोरंजन के कई साधन होते थे, जैसे- गॉल्फ का मैदान, घुड़दौड़ का मैदान, क्लब, व्यायामशाला आदि।

3. अँगरेजों के बंगले किस प्रकार के होते थे?

उत्तर:- अँगरेजों के बंगले बड़े होते थे। उसके चारों तरफ बरामदा होता था और बंगले के सामने बड़ा-सा बागीचा भी होता था। बँगले में खाने, बैठने और सोने के कमरे अलग-अलग होते थे। रसोईघर मुख्य मकान से अलग हटकर बनाया जाता था। रसोइए और अधिकांश नौकर भारतीय होते थे। उनके रहने का घर बँगला से दूर उसी अहाता में बनाया जाता था।

4. पुरानी दिल्ली की हवेलियों का विवरण दें।

उत्तर:- दिल्ली में स्थित इन हवेलियों का संबंध मुगलकाल से है। इस काल में कुलीनों एवं धनी लोगों की बड़ी-बड़ी हवेलियाँ होती थीं। इनमें बहुत सारे कमरे, खिड़कियाँ और दरवाजे होते थे। इनके बीचोंबीच एक बड़ा-सा आँगन होता था। इसमें बाहरी कमरे भी होते थे, जहाँ अतिथियों को बिठाया जाता था और यहीं व्यवसाय तथा कारोबार की बातें की जाती थीं। अनेक हवेलियों के सामने बागीचे भी होते थे। हवेलियों में पानी का प्रबंध रहता था। सुरक्षा के लिए उनके चारों तरफ ऊँची दीवार होती थीं।

5. नगरपालिका के क्या कार्य थे?

उत्तर:- नए शहरों को साफ-सुथरा रखने के लिए 1860 के दशक में नगरपालिका की स्थापना की गई थी। इसका कार्य जलापूर्ति, सड़कें और नालियों की सफाई, यातायात, पार्क, अस्पताल, संग्रहालय जैसी व्यवस्थाएँ करनी होती थी।

6. शाहजहाँनाबाद की क्या विशेषताएँ थीं?

उत्तर:- शाहजहाँनाबाद की कई विशेषताएँ थीं। आज ये हमारी धरोहर हैं, जिन्हें देखने देश-विदेश से लोग आते हैं। यहाँ लाल पत्थर से बना प्रसिद्ध लाल किला है। इसमें एक तरफ शाही महल था। पश्चिम में दिल्ली का पुराना शहर था। यहीं एशिया की सबसे बड़ी जामा मसजिद है। मुगलकाल में इसके चारों तरफ बाजार और मोहल्ले थे, जिसके चलते यहाँ चहल-पहल रहती थी। शाहजहाँनाबाद में अनेक दरगाह, खानकाह और ईदगाह भी थीं। कई नहर और जलधाराएँ थीं।

7. नई दिल्ली के निर्माण में किन बातों का ख्याल रखा गया था?

उत्तर:- नई दिल्ली के निर्माण में सफाई तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। गंदगी के निष्कासन तथा जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। सुंदरता के लिए बड़े-बड़े वृक्ष लगाए गए एवं पार्क और घास के मैदान तथा फव्वारे बनाए गए। इन व्यवस्थाओं से अँगरेजों ने अपने लिए एक स्वास्थ्यकर परिवेश का प्रबंध किया। इस शहर का निर्माण आधुनिक पद्धति से किया गया। सँकरी गलियों और घनी बस्तियों के स्थान पर चौड़ी सड़कें, खुले और विशाल परिसरवाली बड़ी-बड़ी इमारतें बनाई गईं।

8. भारत के विभाजन के बाद शरणार्थियों ने कहाँ-कहाँ शरण लिया था?

उत्तर:- भारत के विभाजन के बाद अधिकांश ने सरकार द्वारा स्थापित शरणार्थी शिविरों में शरण लिया। कइयों ने थे मुसलमानों द्वारा छोड़े गए मकानों पर कब्जा कर लिया। कई लोग दिल्ली के आस-पास बस गए। कइयों ने गुरुद्वारा, विद्यालय, सैनिक छावनी, बाग-बागीचा या फुटपाथों को अपना घर बना लिया। चुकी विभाजन के कारण हुए दंगों में दिल्ली में भारी संख्या में लोग मारे गए और उनके घर-बार लूट लिए गए। दूसरी तरफ पाकिस्तान से अनेक हिंदू और पंजाबी भारत आ गए थे।

 

MORE LINK

best solution sugam history class 8 chapter 6 question answer 

best solution sugam history class 8 chapter 9 question answer

best solution sugam vigyan class 8 chapter 15 question answer

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top