sugam history class 8 chapter 10:दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

sugam history class 8 chapter 10:दीर्घ उत्तरीय

 

sugam history class 8 chapter 10
sugam history class 8 chapter 10

 

 

दोस्तो इस पोस्ट में उपनिवेशवाद एवं शहरी बदलाव sugam history class 8 chapter 10 का दीर्घ उत्तरीय प्रश्न देखने वाले है अगर इस पोस्ट में कोई प्रॉब्लम हो तो हमे comment करके जरूर बताएं हम अपडेट कर देंगे

sugam history class 8 chapter 10 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

 

sugam history class 8 chapter 10 Q1

 

1. औपनिवेशिक शहरों का वर्णन करें।

उत्तर:- औपनिवेशिक व्यवस्था में विकसित नए शहर पारंपरिक शहरों से भिन्न थे। क्योंकि इन शहरों का निर्माण विशिष्ट स्थानों तथा शहरी सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया गया था। इनमें चौड़ी सड़कें, इनके दोनों ओर छायादार पेड़, चर्च, कब्रगाह, बाजार तथा अँगरेजों के आवास होते थे। इन शहरों में जलापूर्ति का समुचित प्रबंध होता था। अँगरेजों के आवास के निकट मनोरंजन के कई साधन होते थे,औपनिवेशिक शहरों में चहल-पहल रहती थी। उनमें विभित्र वर्गों के लोग रहते थे-डॉक्टर, वकील, शिक्षक, क्लर्क, व्यापारी आदि। यहाँ महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता था। उन्हें विभिन्न कार्य – शिक्षा, फैक्टरी, सिनेमा, घरेलू नौकरानी के रूप में काम करने के लिए घर से बाहर निकलने का अवसर मिला था।शहरों में अधिकांश लोग कामगार होते थे। कलकत्ता, बम्बई और मद्रास ये तीन प्रमुख शहर थे

sugam history class 8 chapter 10 Q2

 

2. दिल्ली के परिवर्तन पर एक संक्षिप्त निबंध लिखें।

उत्तर:- आज भारत की राजधानी नई दिल्ली है।परंतु, 19वीं सदी में यह ऐतिहासिक शहर एक धूल भरा छोटा-सा कस्बा बनकर रह गया था।मध्यकाल में कई शासकों ने इसको अपनी राजधानी बनाई थी। माना जाता है कि यहाँ अलग-अलग समय पर कम-से-कम 14 राजधानियाँ बसाई गईं। इस दौरान विभिन्न शासकों ने यहाँ कई स्मारक और स्तंभ बनाए थे।नई दिल्ली में ब्रिटिश सरकार के अधिकारियों के रहने के लिए भव्य इमारतें बनाई गईं। आज का विशाल राष्ट्रपति भवन उस समय वायसराय का महल था।संसद भवन तथा अन्य भवनों का भी निर्माण किया गया।स्वतंत्रता के पश्चात बढ़ती आबादी से उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए भारत सरकार ने नए इलाकों का विकास किया।

 

sugam history class 8 chapter 10 Q3

 

3. भागलपुर की सांस्कृतिक गतिविधियों का वर्णन करें।

उत्तर:- भागलपुर प्राचीनकाल में अंग की राजधानी चंपा का एक उपनगर था। बारहवीं से अठारहवीं सदी तक इसपर मुस्लिम शासन होने के कारण यहाँ सूफी संस्कृति का विकास हुआ। सूफी संस्कृति के अतिरिक्त मध्यकाल में यह एक सांस्कृतिक और व्यापारिक केंद्र भी था।ब्रिटिश काल में चंपा, भागलपुर और बरारी तीन कस्बों को मिलाकर भागलपुर नगरपालिका की स्थापना की गई।भागलपुर बाहर से आए कई व्यावसायिक समुदाय के लोगों का ठिकाना बन गया। विभिन्न धर्म, जाति और भाषा के व्यवसायी यहाँ के विभिन्न इलाकों में रहते थे। बंगाल का एक भाग होने के कारण यहाँ बैंगला बोलनेवालों की संख्या ज्यादा थी और औपनिवेशिक काल में यह और बढ़ गई। ये बँगला संस्कृति और साहित्य को यहाँ विकसित किया। एक व्यापारिक केंद्र होने के कारण भागलपुर में मारवाड़ी, अग्रवाल, जायसवाल, बनिया आदि समुदाय के लोग आए थे। अन्य समुदाय जो भागलपुर के विभिन्न क्षेत्रों में रहते थे वे थे-ब्राह्मण, कायस्थ, मुस्लिम व्यापारी, बुनकर और मजदूर । इस प्रकार, विभिन्न समुदायों के अस्तित्व से भागलपुर में एक मिश्रित संस्कृति का विकास हुआ।

Extra:-

भागलपुर की प्रशासनिक व्यवस्था –

1774 में भागलपुर को कलक्टर के अधीन जिला का दर्जा दिया गया। डिप्टी कलक्टर, सब-डिप्टी कलक्टर और असिस्टेंट कलक्टर, कलक्टर के अधीन प्रशासनिक अधिकारी होते थे। 1936 तक यह जिला चार सब- डिविजनों में बाँटा गया। इनका प्रधान एस० डी० ओ० (सब- डिविजनल अफसर) होता था।

 

जिले के न्याय विभाग का प्रधान डिस्ट्रिक्ट और सेशन्स जज होता था। दीवानी मुकदमा सबोर्डिनेट जज और मुंसिफ देखते थे। फौजदारी मुकदमा जिला मजिस्ट्रेट तथा डिप्टी एवं सब-डिप्टी मजिस्ट्रेट देखते थे। पुलिस विभाग एस० पी० (सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस), असिस्टेंट और डिप्टी सुपरिटेंडेंट के अधीन होता था। पूरे जिले को 25 थाना (भागों) में बाँटा गया था, जो दारोगा के अधीन होता था। 1864 में भागलपुर नगरपालिका की स्थापना की गई। इसमें जनता द्वारा निर्वाचित 14 और सरकार द्वारा मनोनीत 7 सदस्य होते थे। इसका कार्य-सड़क, पुल, सफाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की व्यवस्था करना था।

Question For You

Q.सही/गलत का चयन करें।

1. लखनऊ एक प्रेसीडेंसी शहर था।

2. हवेलियों को शहर से दूर बनाया जाता था।

3. दिल्ली पुनर्जागरण इसलामी संस्कृति पर आधारित था।

4. औपनिवेशिक शहरों में मनोरंजन के अनेक साधन थे।

5. लाहौर गेट सुधार योजना अपने उद्देश्य में सफल हुई।

6. 1947 में बांग्लादेश के अनेक शरणार्थी दिल्ली में बस गए थे।

मध्यकाल में भागलपुर में सूफी संस्कृति का नामोनिशान नहीं थी।

7. 8. ब्रिटिश काल में शहरों का विकास औद्योगिकीकरण से हुआ।

9. ब्रिटिश और भारतीय बस्ती अलग होती थी।

10. ब्रिटिश आर्थिक नीति के कारण बंगाली और मारवाड़ी समुदाय के लोग भागलपुर में बसे थे।

 

MORE LINK

best solution sugam history class 8 chapter 6 question answer 

best solution sugam history class 8 chapter 9 question answer

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top