best solution sugam vigyan class 8 chapter 11 question answer

Table of Contents

sugam vigyan class 8 chapter 11 बल तथा दाब  question answer in hindi

 

दोस्तो इस पोस्ट में बल तथा दाब  sugam vigyan class 8 chapter 11 question answer पूरा देखने वाले है अगर इस पोस्ट में कोई प्रॉब्लम हो तो हमे comment करके जरूर बताएं हम अपडेट कर देंगे

sugam vigyan class 8 chapter 11 question answer

बल तथा दाब 

sugam vigyan class 8 chapter 11 question answer:अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. बल की परिभाषा दें।

उत्तरः-बल वह बाह्य कारक है जो किसी वस्तु की प्रारंभिक अवस्था में परिवर्तन करता हैं या परिवर्तन करने की कोशिश करता हैं।

2. बल का SI मात्रक क्या है?

उत्तर:- बल का एस आई मात्रक न्यूटन है जिसे संक्षेप में N से सूचित किया जाता है

3. विज्ञान की भाषा में धक्का देने और खींचने को क्या कहा जाता है? [संकेत : अपकर्षण, अभिकर्षण।

उत्तर:-विज्ञान की भाषा में धक्का देने को अपर्षण तथा खींचने को अभीकर्षण कहा जाता है।

4. बल के बारे में बताते समय किन दो तथ्यों का उल्लेख आवश्यक है? [संकेत : परिमाण और गति की दिशा।

उत्तर:-बल के बारे में बताते समय परिमाण और गति की दिशा का उल्लेख आवश्यक है।

5. समतल पर लुढ़कती गेंद क्यों रुक जाती है? [संकेत : घर्षण के कारण।

उत्तरः-समतल पर लुढ़कते गेंद घर्षण के कारण रुक जाती है।

6. ऊपर की ओर फेंकी गई गेंद की गति में परिवर्तन किस प्रकार के बल के कारण होता है? [संकेत : गुरुत्व-बल]

उत्तर:-ऊपर की ओर फेंकी गई गेंद की गति में परिवर्तन गुरुत्व बल के कारण होता है। बल के कारण होता है?

7. सूखे मौसम में जब हम टेरीलिन या पॉलिएस्टर की कमीज को उतारते हैं तो हमारे शरीर के रोएँ खड़े हो जाते है। ऐसा किस प्रकार के [संकेत : स्थिरवैद्युत बल।

उत्तर :- स्थिर वैद्युत बल के कारण होता है

8. लकड़ी के बुरादे से कॉटियों को चुनने के लिए किस प्रकार के बल का प्रयोग करना सुविधाजनक होगा? संकेत चुंबकीय बल

उत्तर:- लकड़ी के बुरादे से कांटियो को चुनने के लिए चुंबकीय बल का प्रयोग करना सुविधा जनक होगा

9. एक औजार बनाते समय कोई लोहार लोहे के गर्म टुकड़े को हथौड़े से पीटता है। पीटने के कारण लगनेवाला बल लोहे के टुकड़े को किस प्रकार प्रभावित करता है? [ संकेत : लोहे के टुकड़े की आकृति में परिवर्तन होता है।]

उत्तर:-एक औजार बनाते समय कोई लोहार लोहे के गर्म टुकड़े को हथौड़े से पीटता है तो लोहे के टुकड़े की आकृति में परिवर्तन होता

10. एक फुलाए हुए गुब्बारे को संश्लिष्ट कपड़े के टुकड़े से रगड़कर एक दीवार पर दबाया गया। यह देखा गया कि गुब्बारा दीवार से चिपक जाता है। दीवार तथा गुब्बारे के बीच आकर्षण के लिए उत्तरदायी वल का नाम बताइए।

उत्तरः संकेत स्थिरवैद्युत  बल।

11. भार की परिभाषा लिखें।

उत्तरः-जिस बल से पृथ्वी किसी वस्तु को अपनी ओर आकर्षित करती है। उसे उस वस्तु का भार कहते हैं

12. भार के दो मात्रकों के नाम लिखें।

उत्तरः- द्रव्यमान का मात्रक किलेग्राम तथा भार का मात्रक न्यूटन होता है।

13. संपर्क क्षेत्रफल से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:-जब दो वस्तुओं के एक दूसरे के संपर्क में रखा जाता है तो उनके वह उभयनिष्ठ भाग जो एक दूसरे के संपर्क में हो उसे संपर्क क्षेत्र कहते हैं।

14. दाव किसे कहते हैं?

उत्तरः-प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगाया गया बल दाब कहलाता है।

15. दाब का SI मात्रक क्या है?

उत्तर:-दाब का SI मात्रक पास्कल है जिसे संक्षेप में से निरूपित किया जाता है

16. प्रणोद क्या है?

उत्तरः-किसी पृष्ठ या सतह पर लंबवत लगे हुए बल को प्रणोद कहते हैं।

17. वायुमंडल किसे कहते हैं?

उत्तरः-पृथ्वी को हर ओर से ढकने वाली हवा के इस आवरण को वायुमंडल कहते हैं।

sugam vigyan class 8 chapter 11:लघु उत्तरीय प्रश्न

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. धक्के या खिचाव के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के दो-दो उदाहरण दोजिए।

उत्तरः- धक्के द्वारा गति की अवस्था में परिवर्तन के उदाहरण
(i) क्रिकेट में बल्लेबाज द्वारा गेंद पर जोर से हिट लगाने पर गंद की गति बढ़ जाती है।
(ii) फुटबॉल में खिलाड़ी द्वारा पेनाल्टी किक लेने से फुटबॉल स्थिर अवस्था से गति को अवस्था में आ जाता है। खिचाव के द्वारा गति की अवस्था में परिवर्तन के उदाहरण-
(i) रस्सा-कशी के खेल में खिलाड़ियों का एक-दूसरे को खींचना
(ii) बाल्टी द्वारा कुओं से पानी निकालना।

2.( परिणामी) बल से आप क्या समझते है?

उत्तर:-जब किसी भारी वस्तु पर एक ही दिशा में लगाए गए बल जुड़ जाते हैं तो इसे परिणामी बल कहते हैं।

3. किसी वस्तु पर लगनेवाला बल कब संतुलित होता है?

उत्तर:-किसी वस्तु पर लगने वाला बल संतुलित होता है जब वस्तु पर कार्य कर रहे दो बलों का परिणामी बल यदि शुन्य हो

4. किसी वस्तु पर बल के लगने के क्या-क्या प्रभाव हो सकते हैं?

उत्तर:-किसी वस्तु पर बल के लगने से कई तरह के प्रभाव पड़ सकते है
i. उसे गतिशील किया जा सकता है।
ii. गतिशील हो तो गति को मंद या तीव्र किया जा सकता है।
iii. उसकी गति की दिशा को बदला जा सकता है
iv. उसकी आकृति में परिवर्तन लाया जा सकता है।

5. ऐसे दो उदाहरण दीजिए जिनमें लगाए गए बल द्वारा वस्तु की आकृति में परिवर्तन हो जाए।

उत्तर:-
(i) जब कोई आदमी किसी गद्दे पर बैठता है तो गद्दे की आकृति में परिवर्तन हो जाता है।
(ii) दोनों हाथों के बीच में फुले हुए गुब्बारे को रखकर दबाने पर गुब्बारे की आकृति बदल जाती है।।

6.पेशीय बल के लगने के कोई दो उदाहरण दें।

उत्तर:-पेशीय बल के लगने के 2 उदाहरण इस प्रकार है:-
i. टमटम को खींचने के लिए घोड़े के द्वारा लगाया गया बल पेशीय बल है
ii. श्वसन प्रक्रिया को पेशीय बल ही संभव बनाते हैं

7. घर्षण क्या है? यह कब और क्यों लगता है? स्पर्श बल से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:-घर्षण एक बल है जो दो तलों के बीच सापेक्षिक स्पर्शी गति का विरोध करता है। घर्षण बल तब लगता है जब किसी पिंड को अन्य पिंड पर गतिमान किया जाता है या प्रयास किया जाता है। घर्षण एक सतह के उठाव दूसरी सतह के गड्डों के कारण लगता है। जिस वस्तु पर बल उसके संपर्क में आकर लगाया जाए तो उसे स्पर्श बल कहते हैं।

8. ऊपर की ओर फेंकी गई गेंद की गति में किस प्रकार का परिवर्तन होता है

Q.Complete Question: ऊपर की ओर फेंकी गई गेंद की गति में परिवर्तन किस कारण होता है

उत्तर:-ऊपर की ओर फेंकी गई गेंद की गति में परिवर्तन पृथ्वी के द्वारा लगने वाला गुरुत्वाकर्षण के कारण होता है

9. गुरुत्व-बल क्या है? उदाहरण देकर समझाएँ।

उत्तर:-किसी वस्तु को पृथ्वी जिस बल से अपनी ओर आकर्षित करती है। उसे गुरुत्व बल कहते हैं। उदाहरण:-ऊपर फेंकी गई गेंद का नीचे आना, टूटी हुई पत्ती का नीचे गिरना

10. निम्नांकित स्थितियों में बल लगानेवाले कारक तथा जिस वस्तु पर बल लग रहा है, उनको पहचानिए। प्रत्येक स्थिति में जिस रूप में बल का प्रभाव दिखाई दे रहा है, उसे भी बताइए।

(क) रस निकालने के लिए नींबू के टुकड़ों को ऊँगलियों से दबाना

(ख) दंतमंजन की ट्यूब से पेस्ट बाहर निकालना

(ग) दीवाल  में लगे हुए हुक से लटकी कमानी के दूसरे सिरे पर लटका एक भार

(घ) ऊंची कूद  करते समय एक खिलाड़ी द्वारा निश्चित ऊँचाई की छड़ (बाधा) को पार करना संकेत

उत्तर:-(क) रस निकालने के लिए नींबू के टुकड़ों को अँगुलियों से दबाने के लिए बल लगाने वाला कारक माँसपेशियाँ (पेशीय बल) हैं। बल के प्रभाव से नींबू की आकृति में परिवर्तन से नींबू का रस निकलता है।(ख) दंत मंजन की ट्यूब से पेस्ट बाहर निकालने के लिए बल लगाने वाला कारक माँसपेशियाँ (पेशीय बल) हैं तथा बल ट्यूब पर लगता है, जिससे ट्यूब की आकृति में परिवर्तन से पेस्ट बाहर निकलता है।(ग) दीवार में लगे हुए हुक से लटकी कमानी के दूसरे सिरे पर लटके एक भार की दिशा में बल लगाने वाला कारक भार (असंपर्क बल) वस्तु है, जिस पर बल लग रहा है वह हुक/कमानी है तथा बल के प्रभाव से कमानी खिच जाती है।(घ) यहाँ धावक के दौड़ने (गति) के कारण शरीर को अतिरिक्त वल प्राप्त होता है। जिससे बह अपने शरीर को आवश्यक ऊँचाई तक उठा सकता है। अत: यहाँ व्यक्ति को उसकी गति के कारण बल मिलता है। व्यक्ति के स्वयं के शरीर पर बल लग रहा है तथा इस बल के कारण व्यक्ति अपने शरीर को ऊपर उछाल पाता है।

(क) ऊँगलियों, नींबू के टुकड़े, आकृति में परिवर्तन (ख) ऊँगलियाँ, ट्यूब, आकृति में परिवर्तन (ग) भार, कमानी, आकृति में परिवर्तन (घ) पैर, जमीन, गति में परिवर्तन।

11. आप अपने हाथ में पानी से भरी एक प्लैस्टिक की बाल्टी लटकाए हुए है। बाल्टी पर लगनेवाले बलों के नाम बताइए। विचार-विमर्श कीजिए कि बाल्टी पर लगनेवाले बलो द्वारा इसकी गति की अवस्था में परिवर्तन क्यों नहीं होता?

उत्तर:- बाल्टी पर लगनेवाले बल- पानी का भार, बाल्टी पर गुरुत्व-बल, रस्सी का तनाव
बाल्टी की गति की अवस्था में परिवर्तन नहीं होता है, क्योंकि बारन्टी पर लगनेवाले तीनों बलों का परिणामी (नेट) शून्य होता है, अर्थात बल संतुलित होते है।

12. किसी उपग्रह को इसकी कक्षा में प्रमोचित करने के लिए किसी रॉकेट को ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया गया। प्रोमोचन मंच को छोड़ने के तुरंत बाद रॉकेट पर लगनेवाले दो बलों के नाम बताइए।

उत्तर:- रॉकेट पर लगनेवाले बल- नीचे की ओर गुरुत्व-बल एवं रॉकेट से निकलने वाले गैस द्वारा रॉकट पर ऊपर की ओर लगाया गया प्रतिक्रिया (reaction) बल।

13. दाब के दो व्यावहारिक उपयोग बताएँ।

उत्तर:-दाब के दो व्यवहारिक उपयोग इस प्रकार है।
i. गीली मिट्टी में ट्रैक्टर आसानी से गुजर जाता है क्योंकि पीछे के चक्कों के टायर काफी चौड़े होते हैं।
ii. ड्राइंग पिन का ऊपर का माथा चौड़ा होता है जिससे उसे गाड़ते समय अंगूठे पर कम दाम पड़ता है

14. एक प्रयोग द्वारा सिद्ध करें कि हवा दाब डालती है।

उत्तर:- जब पानी को उबाला जाता है तब भाप के साथ कनस्तर के अंदर की हवा भी बाहर निकल जाती है। ढक्कन बंद करने पर कनस्तर के अंदर पानी और भाप ही रह जाते हैं। भाप कनस्तर की दीवार पर बाहर की ओर उतना ही दाब डालती है जितना बाहर की हवा भीतर की ओर लगाती है। पानी डालकर ठंडा करने पर अंदर का अधिकांश भाप संघनित होकर पानी बन जाता है। फलस्वरूप, बाहर की हवा के दाब के कारण कनस्तर पिचक जाता है। इन प्रयोगों से स्पष्ट है कि हवा दाब डालती है।

15. समुद्र की गहराइयों में जाने के लिए गोताखोरों को विशेष प्रकार के पोशाक की आवश्यकता क्यों पड़ती है?

उत्तरः-समुद्र के तल पर दाब समुद्र की सतह की अपेक्षा अत्यंत ही अधिक होता है। इसलिए गोताखोरों को विशेष प्रकार के पोशाक का उपयोग करना पड़ता है जिससे उनके शरीर पर अत्याधिक दाब का दुष्प्रभाव ना पड़े।

16. क्या होता है जब

(क) फुटबॉल का खिलाड़ी जमीन पर पड़ी गेंद पर ठोकर मारता है? (ख) साइकिल सवार तेजी से पैडिल मारने लगता है?

(ग) गतिशील साइकिल पर ब्रेक लगाया जाता है?

(घ) ऐलुमिनियम के टुकड़े को हथौड़े से पीटा जाता है?

उत्तर:-(क) गेंद गतिशील हो जाता है। (ख) साइकिल की गति तेज हो जाती है। (ग) साइकिल की गति घट जाता है। (घ) आकृति में परिवर्तन आ जाता है।

sugam vigyan class 8 chapter 11:दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1.एक प्रयोग का वर्णन करें, जिससे यह सिद्ध हो कि किसी बल का प्रभाव उस क्षेत्रफल पर निर्भर करता है जिसपर वह लगता है।

उत्तर:-एक किताब लेकर उसे अपनी हथेली पर संतुलित करें। अब इस किताब को एक छोटे से पेंसिल पर संतुलित करने का प्रयत्न करते हैं। इस बार किताब को संतुलित करना काफी कष्टदायक होता है। दोनों ही स्थितियों में हथेली पर लगने वाले बल किताब के भार के बराबर ही है परंतु पहले स्थिति में यह बल हथेली के पूरे क्षेत्रफल पर फैला होता है जबकि दूसरी स्थिति में यह बल पेंसिल की नोक के बहुत ही कम क्षेत्रफल में केंद्रित हो जाता है। इससे स्पष्ट है कि किसी बल का प्रभाव उस क्षेत्रफल पर निर्भर करता है जिस पर वह लगता है।

2. दाब के व्यावहारिक उपयोग के तीन उदाहरण दें।

उत्तर:-दांब के तीन व्यवहारिक उपयोग इस प्रकार है:-
i. गीली मिट्टी में भी ट्रैक्टर आसानी से गुजर जाते हैं क्योंकि उसके पीछे के छक्कों के टायर काफी चौड़े होते हैं।
ii. ड्राइंग पिन् का ऊपर का माथा चौड़ा होता है जिससे उसे गाड़ते समय अंगूठे पर कम दाब पड़ता है।
iii. रक्त के लिए सिरिंज अंदर डालना
                                                       या
i.प्रोधौगिकी में दाब: इंजन, कंप्रेसर, और विभिन्न मशीनरी में दाब का सही उपयोग करना उच्च दाब की आवश्यकता हो सकती है। उदाहरण के लिए, एक इंजन की सिलेंडर में उच्च दाब के वायु को पम्प करके इंजन की प्रदर्शन को बढ़ावा देना।
ii.रोजगार संबंधित दाब: कई बार कामकाजी दौर में, खासकर स्थिति से उच्च दाब रखने की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए, एक व्यापारिक वायुयान में, कैबिन में यात्रीगण को सुरक्षित रखने के लिए कैबिन में उच्च दाब बनाए रखना आवश्यक होता है।
iii.विज्ञान और अनुसंधान में दाब: विज्ञान और अनुसंधान में दाब का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है। इसका उपयोग रासायनिक प्रयोगशालाओं में उच्च दाब का उपयोग करके नए या सुधारित उत्पादों का निर्माण करने के लिए किया जाता है।

3. द्रवो के दाब का गहराई के साथ संबंध दर्शान के लिए एक प्रयोग का वर्णन करें।

उत्तर:-प्लास्टिक की एक बोतल ने। बोतल के दीवार पर एक सीध में भिन्न-भिन्न ऊंचाइयों पर तीन छोटे-छोटे छेद कर दे इन छेदो को उंगलियों से बंद कर बोतल में पानी भर दें। उंगलियों को हटा देने पर छेदो से पानी की धाराएं निकलती है। जो छेद जितने ही अधिक गहराई पर है उससे उतनी ही तेज धार निकलती है तथा बोतल से उतनी ही दूर पर गिरती है। इससे यह सिद्धू होता है कि द्रव का दाब गहराई के अनुसार बढ़ता है। द्रव के दाब तथा गहराई के साथ इस प्रकार के संबंध है

4. प्रयोग द्वारा सिद्ध करें कि स्थिर द्रव के भीतर किसी बिंदु पर अथवा किसी भी क्षैतिज तल पर के सभी बिंदुओं पर द्रव का दाब सभी दिशाओं में समान रहता है।

उत्तर:-प्लास्टिक की एक खाली बोतल लेकर उसकी दीवारों पर समान ऊंचाई पर समान आकार के कई छेद कर दे। छेदो को बंद कर बोतल में पानी भर दे। छेदो को खोल देने पर पानी की धाराएं निकल कर दीवार से बराबर दूरी पर गिरती है। इससे सिद्ध होता है कि स्थिर द्रव में समान गहराई पर दाग सभी दिशाओं में समान होता है
 sugam vigyan class 8 chapter 11

5. “हवा दाब डालती है।” इसे दर्शाने के लिए एक प्रयोग का वर्णन करें।

उत्तर:-लघु उत्तरीय प्रश्न का question 14 ka answer

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top