sugam vigyan class 8 chapter 5 question answer

sugam vigyan class 8 chapter 5 question answer:कोयला एवं पेट्रोलियम

Table of Contents

sugam vigyan class 8 chapter 5 question answer

दोस्तो इस पोस्ट में भारत में कंपनी शासन की स्थापना sugam vigyan class 8 chapter 5 question answer पूरा देखने वाले है अगर इस पोस्ट में कोई प्रॉब्लम हो तो हमे comment करके जरूर बताएं हम अपडेट कर देंगे

sugam vigyan class 8 chapter 5 question answer:अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. ऊर्जा के किन्हीं दो अनवीकरणीय स्रोतों के नाम लिखें।

उत्तर:- ऊर्जा के दो अनवीकरणीय स्रोत कोयला और पेट्रोलियम है

2. कोयले के किन्हीं दो उत्पादों के नाम लिखें।

उत्तर:- कोल और अलकतरा

3. किन्हीं दो जीवाश्म ईंधन के नाम लिखें।

उत्तरः-कोयला और पेट्रोलियम पेट्रोलियम किसी भी छिद्रपूर्ण चट्टान में हो सकता है, लेकिन यह आमतौर पर तलछटी चट्टानों जैसे कि बलुआ पत्थर या चूना पत्थर में पाया जाता है।

4. पेट्रोलियम किन चट्टानों में अधिकतर पाया जाता है?

उत्तर:- पेट्रोलियम अप्रवेश सैल के नीचे छिद्र युक्त सैल स्तर में पाया जाता है

5. किस प्रक्रिया द्वारा पेट्रोलियम के विभिन्न अवयवों को प्राप्त किया जा सकता है?

उत्तर:- प्रभाजी आसवन द्वारा

6. पेट्रोलियम से प्राप्त किन्हीं तीन मुख्य पदार्थों के नाम लिखें।

उत्तर:- पेट्रोल, डीजल, केरोसिन

7. कोल गैस के संघटकों के नाम लिखें।

उत्तर:- कार्बन मोनोऑक्साइड (8%), हाइड्रोजन (45%) और मीथेन (35%)

8. कोल गैस कब बनती है?

उत्तर:- कोयला से कोक प्राप्त करने के दौरान कोल गैस प्राप्त होती है

9. घरों में ईंधन के रूप में उपयोग में आनेवाली गैस का नाम क्या है?

उत्तरः- द्रवीभूत पेट्रोलियम गैस (LPG)

10. वाहनों में ईंधन के रूप में उपयोग में आनेवाली गैस का नाम क्या है?

उत्तर:- संपीडित प्राकृतिक गैस (CNG)

sugam vigyan class 8 chapter 5 question answer:लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. पृथ्वी के नीचे कोयले का निर्माण कैसे हुआ?

उत्तर:- करोड़ों साल पहले पृथ्वी पर होने वाली प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, बाढ़, ज्वालामुखी आदि के कारण पृथ्वी पर उपस्थित पेड़ पौधे मिट्टी के अंदर दब गए इस प्रकार ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में उच्च दाब और उच्च ताप पर यह धीरे-धीरे कोयले में परिवर्तित हो गए

2. भूगर्भ में पेट्रोलियम की उत्पत्ति कैसे हुई?

उत्तर:-भूगर्भ में पेट्रोलियम की उत्पत्ति उच्च ताप व दाब की परिस्थितियों में मृत जीव-जंतुओं व वनस्पतियों के जीवाश्म के रसायनिक रूपांतरण से हुई है

3. अलकतरा के उपयोगों को लिखें।

उत्तर:-अलकतरा का उपयोग औषधियों के निर्माण में, रंग और पेंट बनाने में, फोटोग्राफी के द्रव्य बनाने में तथा अन्य कार्यों में किया जाता है। कपड़ों का कीड़ा तथा अन्य कीड़ों के विकर्षित करने वाली नेफ़थलीन की गोलियां भी अलकतरा से प्राप्त होती है।

4. पेट्रोलियम के दो प्रभाजों के नाम एवं उपयोग बताएँ।

उत्तरः-पेट्रोलियम के दो प्रभाजो के नाम एवं उपयोग इस प्रकार है।
i. पेट्रोल:- इसका उपयोग मोटर इंधन, शुष्क धुलाई के लिए विलायक के रूप में किया जाता है
ii. मिट्टी का तेल:-इसका उपयोग स्टोव, लैंप और जेट वायुयान के लिए इंधन के रूप में किया जाता है।

5. क्या कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस को प्रयोगशाला में जीवों के मृत अवशेष से बना सकते हैं?

उत्तर:- नहीं, कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस का बनना एक बहुत धीमा प्रक्रम है इसके बनने की परिस्थितियां प्रयोगशाला में उत्पन्न नहीं की जा सकती अतः इन्हें प्रयोगशाला में नहीं बनाया जा सकता है।

6. समापनीय प्राकृतिक संपदा से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:- वे संपदा जो एक बार समाप्त हो जाने पर पुनः शीघ्रता से उत्पन्न नहीं होते हैं उसे समापनीय प्राकृतिक संपदा कहते हैं। इन्हें अनवीकरणीय संपदा भी कहते हैं

7. चार प्राकृतिक संपदा के नाम बताएँ। क्या आप इनका उपयोग अनंतकाल तक कर सकते हैं?

उत्तर:- चार प्राकृतिक संपदा इस प्रकार हैं- खनिज, वन, मिट्टी एवं जीवाश्म इंधन, नहीं हम इन सभी प्राकृतिक संपदा का अनंत काल तक उपयोग नहीं कर सकते हैं। एक दिन वे समाप्त हो जाएंगे।

8. पेट्रोलियम क्या है?

उत्तरः-पेट्रोलियम एक काला चिपचिपा एवं अरुचिकर गंध वाला द्रव है जो जल से हल्का तथा उसमें अविलेय होता है।

sugam vigyan class 8 chapter 5 question answer:दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. कोयले के निर्माण की कहानी लिखें तथा इसके मुख्य उपयोग बताएँ।

उत्तरः-कोयले के निर्माण की कहानी आज से लगभग 300 मिलियन वर्ष पहले से आरंभ होती है। उस समय पृथ्वी पर होने वाली प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, बाढ़, ज्वालामुखी का निकलना, आकाश में बिजली का गिरना आदि घटनाओं के कारण पृथ्वी पर उपस्थित पेड़ पौधे जमीन के अंदर दब गए जिसके कारण उच्च दाब और उच्च ताप पर यह धीरे-धीरे कोयले में परिवर्तित हो गए। कोयला का उपयोग खाना पकाने, रेलइंजन में भाप उत्पन्न कर उसे चलाने में, तथा थर्मल पावर प्लांट में विद्युत उत्पन्न करने आदि कार्यों में किया जाता है

2. कोयले के भंजक स्त्रवण से प्राप्त होनेवाले कौन-कौन पदार्थ हैं? कोक के मुख्य उपयोग बताएँ।

उत्तरः-कोयले के भंजक श्रवण से निम्नांकित पदार्थ प्राप्त होते हैं ।
i.कोक, ii. अलकतरा और iii. कोल गैस
कोक के मुख्य उपयोग इस प्रकार हैं- i. घरों एवं कारखानों में जलावन के रूप में ii. धमन भट्टी में लौह अयस्क को लोहे में अपचायित (reduce) करने में iii. भाप-अंगार(Water gas) गैस बनाने में iv. प्रोड्यूसर गैस बनाने में

3. अलकतरा के प्रभाजी स्रवण से प्राप्त होनेवाले चार उत्पादों के नाम बताएँ। इन उत्पादों के मुख्य उपयोग बताएँ।

उत्तर:-अलकतरा की प्रभा जी श्रावण से प्राप्त होने वाले चार उत्पाद इस प्रकार है- i. बेंजीन, ii. टॉल्युन, iii. फिनॉल, iv. नेप्थलीन, इन उत्पादों का उपयोग औषधियों के निर्माण में, संश्लेषित रंजक बनाने में, रंग और पेंट बनाने में विस्फोटक बनाने में, सुगंधित द्रव्य बनाने में, प्लास्टिक बनाने में, फोटोग्राफी के द्रव्य बनाने में, बर्निश तैयार करने में तथा अन्य कार्यों में किया जाता है

4. पेट्रोलियम का परिष्करण किस प्रकार किया जाता है? इसके परिष्करण से प्राप्त पाँच मुख्य उत्पादों के नाम बताएँ।

उत्तरः-पेट्रोलियम का परिष्करण के लिए पहले बड़ी-बड़ी टंकियों में स्थिर रख देते हैं जिससे बालू नीचे बैठ जाता है। जिसे निथार कर तेल का प्रभाजी आसवन द्वारा शोधन करते हैं इसके लिए कच्चे पेट्रोलियम को अति तप्त भाप द्वारा गर्म करके उसे प्रभाजक स्तंभ में भेजते हैं। इस प्रकार विभिन्न ताप पर पेट्रोलियम का परिष्करण किया जाता है इस परिष्करण से प्राप्त पांच मुख्य उत्पाद इस प्रकार है- i. गैसोलीन (पेट्रोल), ii. डीजल इंधन, iii. मिट्टी का तेल(केरोसिन), iv. इंधन तेल, v. पेट्रोलियम गैस

5. संपीडित प्राकृतिक गैस क्या है? इसके मुख्य उपयोग क्या हैं?

उत्तरः-उच्च दाब पर संचित प्राकृतिक गैस को सनपीडित प्राकृतिक गैस कहते हैं। इसमें मिथेन गैस विद्यमान होती है। सनपीडित प्राकृतिक गैस का उपयोग शक्ति उत्पादन में होता है आजकल वाहनों में भी इस गैस का उपयोग होता है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *